Thursday 1 October 2015

Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 02 अक्टूबर 2015

पंचांग 02 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः पंचमी सायं 04.46 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः कृतिका प्रातः 80.27 बजे तक, योगः सिद्ध रात्रि 10.34 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः दोपहर प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.18 सूर्यास्तः 6.02 बजे।
 विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 02 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भू-जायदाद के मामलों में वाक् चातुर्य सफल होगा। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। सेहत मामलों मे जोश व उमंग व्याप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आधुनिकता व दक्षता बढ़ाने की चुनौती उभर सकती है। धन लाभ हेतु मन से प्रयासों को जारी रखना होगा। प्रेम संबंधों मे साथी अप्रसन्नता व्यक्त कर सकता है। सावधानी रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में आधुनिकता के साथ ही शांति स्थापित होगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु सजगता होगी। पत्नी व बच्चों को मध्य खुशनुमा माहौल होगा। किसी जरूरमंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता हेतु उत्साह हो सकता है। बैडमिंटन आदि क्रीड़ा क्षेत्रों में ख्याति हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
शिक्षा, कला, संगीत, तैराकी, वाकपटुता के संबंधित क्षेत्रों में महान प्रतिभा का सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक मूल्यों को सहजने मे गौरवान्वित होगे। वाहन व भवन मामलों में किस्मत साथ देगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों मे कांति विकसित करने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। कार्यालय की अन्य शाखाओं को खोलने में और समय लग सकता है। कार्य व दक्षताओं की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल स्थापित होगा। आय के स्रोतों से मनोनुकूल लाभ प्राप्त करने में सफल होगे। प्रेम संबंधों व यात्रा मामलों मे तनाव की आशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पारिवारिक जीवन का सम्पूर्ण सुख प्राप्त होगा। माता-पिता को आपके कार्यो से प्रसन्नता होगी। मानसिक व शरीरिक विकास को प्रगति हासिल होगी। उच्च शिक्षा के मामलों में कड़ी मेहतन अपेक्षित होगी। कार्य क्षेत्र में एक तरफा निर्णय के दोषारोपण लग सकते हैं। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की आशंका है। अपेक्षित सतर्कता बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
स्वजनों मे मध्य अधिक निकटता व चाहत होगी। मनोरंजन के साधनों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र की प्रगति में आ रही बाधाओं का अंत होगा। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ के योग हैं। किसी निकट व स्थानीय व्यक्ति द्वारा रहस्यमी बातों को सुनने का आरोप लगाया जा  सकता है। प्रेम प्रसंगों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन मे तालमेल के साथ सुख के साधनों की आवृत्ति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। अपनों के मध्य सामंजस्य स्थापित होगा। कार्य क्षेत्र में दिमाकी कसरत अधिक हो सकती हैं। सहकर्मियों के मध्य अनावश्यक उलझने से बचें। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
जीवन साथी के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। आपके कार्य व व्यावहारों की सराहना सामाजिक स्तर पर होगी। आय के साधनों से लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। व्यावसायिक इकाई के संचालन हेतु कुशल प्रबंधन की चिंताएं उभर सकती हैं। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी। शत्रु पक्ष अचानक ही विवादों को हवा दे सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सैन्य, कला, साहित्य, शिक्षा, संगीत के क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। धन लाभ प्राप्त करने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। किसी निकट व्यक्ति को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। वकालत, तकनीक, कमीशन,तैराकी के क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका होगी। धनार्जन के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। धर्म कार्यो के प्रति रूचि होगी। प्रेम संबंधों में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचना होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भू-जायदाद के संदर्भों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। किसी व्यक्ति द्वारा किए गए दावे को असत्य साबित करने मे कामयाब होंगे। जीवन साथी के मध्य चाहत व प्रेम की स्थिति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में भागदौड़ व तनाव उत्पन्न हो सकते है। संबंधित पक्षों का ध्यान रखें। कोई निकटवर्ती व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
जीवन साथी के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों का अंत होना तय है। सेहत के लिहाज से आज का दिन जोश पूर्ण व खिला हुआ होगा।  आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। बंधु पक्ष के मध्य अचानक ही कहासुनी हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
                                                                                                                     


No comments:

Post a Comment