Monday 5 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 06 अक्टूबर 2015

पंचांग 06 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः नवमी अपराहन 03.38 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः पुनर्वसु प्रातः 09.01 बजे तक, योगः शिव सायं 05.41 तक, करणः गर, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.20 सूर्यास्तः 5.57 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 06 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भू-जायदाद के संदर्भों में विजय के योग हैं। चल रहे विवादों का हल होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति स्थापित होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। आमदनी बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। अनावश्यक व्यय से बचना होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। ईष्ट मित्रों के साथ मनोरंजन की योजना पर अमल हो सकता है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी प्राप्त होगी। यात्रा व विदेश मामलों मे तनाव की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
अचल सम्पत्ति के मामलों मे किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का अंत होगा। धनागमन के सुन्दर अवसर होगे। लंबी यात्रा के सुखद योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती हैं। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। बौद्धिक क्षमताओं के साथ ही सकारात्मक विचारों का उदय होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त होगा। रोजगार के प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को हवा दे सकते हैं। प्राथमिक स्तर पर सावधानी रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अदालती विवादों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में कहासुनी हो सकती है। उत्तेजित होने से बचना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
धन लाभ के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। आमदनी बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। संतान पक्ष के वैवाहिक संदर्भों मे महती सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक पहचान का दायरा उच्च होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मित्रता का लाभ होगा। भूमि व वाहन संदर्भों में तनाव हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भू-जायदाद के संदर्भो में दिनों-दिन उन्नति प्राप्त होगी। निवास स्थान को नूतन तरीकों से सजाने में कामयाबी हासिल होगी। जीवन में सुख-शांति का एहसास होगा। राजनैतिक जीवन में साख स्थापित करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। अपनों के मध्य अनबन की स्थित हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
निजी व सरकारी संस्थाओं में रोजगार के प्रयासों को महती सफलता हासिल होगी। भ्रात पक्ष के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन लाभ हेतु भागदौड़ बढ़ सकती है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में कानूनी पहलुओं की उपेक्षा सें बचें। अचल सम्पत्ति में अदालती विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल कायम होगा। धन निवेश में लाभ होगा। संतान पक्ष की उन्नति में रूचि होगी। धर्म कार्यो के आयोजन हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सेहत में जोश व उमंग विकसित होगी। सधी हुई दिनचर्या का अनूठा लाभ होगा। कार्य व व्यापार के मामलों में किस्मत साथ देगी। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग हैं। नन्हीं किलकारियों से घर आँगन गूंज उठेगा। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। निजी संबंधों मे साथी अनबन की स्थिति दे सकता हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में लोगों का भरोसा आपके प्रति उच्च होगा। आजीविका के साधनों से उत्तम लाभ प्राप्त होने के योग हैं। अपनों के मध्य ताल मेल स्थापित करने हेतु चतुराई से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में तालमेल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्रों मे कामयाबी के संकेत हैं। जीवन स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगा। भोग-विलास के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। पूंजी निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का अवलोकन करें। जिनी संबंधों में निकटता होगी। वाहन व जायदाद के मामलों मे विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment