Tuesday 20 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 21  अक्टूबर 2015

पंचांग 21 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः अष्टमी दोपहर 01.30 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा, दोपहर 02.20 बजे तक, योगः धृति रात्रि 07.24 तक, करणः बव, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.29 सूर्यास्तः 5.41 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 21 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक प्रबंधन, क्रीड़ा, सैन्य, सुरक्षा, मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति होगी। देवाराधन में रूचि हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद के संबंधों में अदालती विवादों की आशंका है। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में अनूठी प्रगति होगी। सुख के साधनों को बढ़ाने में रूचि जाग्रति होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में ख्याति अर्जित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म कार्यों के आयोजन के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु कड़ी मेहनत अपेक्षित है। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सूझबूझ कर चलना होगा। 

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सरकारी व निजी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। भू-जायदाद में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। आमदनी बढ़ाने की कोशिशे कुछ समय पश्चात् सफल होगी। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा होगा। मन में उमंग व उत्साह होगा। कार्य व व्यापारिक सफलता का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कुशल कर्मियों की कमी खटक सकती है। लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही अदालती विवादों को बढ़ा सकते हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। तामसिक आहारों के सेवन से बचे। निजी संबंधों में अनबन हो सकती है। 

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक, चिकित्सा, गायन, नृत्य के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन में नेक नाम प्राप्त होगा। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में प्रगति होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा।  लंबी यात्रा व विदेश मामलों सहित लेन-देन के संदर्भों मे सावधानी अपेक्षित होगी।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भूमि-भवन के मामलों मे आपका पक्ष अधिक सबल होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व धन प्राप्त होगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। राजनैतिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आय के स्रोतों को अधिक गति देने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीक, मोटर वाहन, सैन्य, भाषण, सौन्दर्यं के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। पूजी निवेश में लाभ के योग हैं। सहकर्मियों के साथ अनावश्यक तनाव से बचना होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। अनुकूल आहार-विहार के साथ ही उचित चिकित्सीय सलाह लें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अनुकूल प्रगति होगी। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार से सुख-संतोष होगा। अचानक ही कहीं से धन लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल होगा। धन निवेश में लाभ हेतु भागदौड़ बढ़ सकती है। कोई नजदीकी अचानक ही विवादों को बढ़ा सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख का लाभ होगा। किसी चिर परिचित मित्र के सहयोग से धर्म कार्य सम्पन्न होने के योग हैं। प्रणय संबधों में निकटता होगी। बड़ी पूंजी व कानूनी मामलों में परेशानियां हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। संतान पक्ष की शैक्षिक उन्नति हेतु प्रयासों तेज करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता होगी। विदेश व निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। तामसिक आहारों से दूरी बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण कामयाबी प्राप्त होगी। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ दूरस्थ प्रदेशों की लंबी यात्रा के योग हैं। भू-जायदाद के संदर्भों में विवादों की आशंका है मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल





No comments:

Post a Comment