Sunday 11 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 12 अक्टूबर 2015

पंचांग 12 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अमावस रात्रि 05.36 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः हस्त, रात्रि 01.41 बजे तक, योगः ऐन्द्र रात्रि 10.22 तक, करणः चतुष्पद, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.24 सूर्यास्तः 5.50 बजे।

विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

नोटः आज सर्वपितृ श्राद्ध है, और पितृ विसर्जन भी है तथा सोमवती अमावस भी है। यथोचित शास्त्रोक्त विधि से पितृ श्राद्ध का कर्म करते हुए पितृ विसर्जन करें व पुण्य लाभ हेतु सोमवती अमावस का व्रत करें।

राशिफल 12 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मघ्य तालमेल स्थापित करने में प्रगति होगी। आपके कार्य व व्यावहार की बड़ाई होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों में चुस्ती हेतु नियमित व्यायाम के साथ आहार-विहार का उचित क्रम बनाना होगा। निजी संबंधों मे अनबन हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में आपकी छबि एक धीर व गम्भीर व्यक्ति के रूप में होगी। कार्य कौशल व दक्षताओं का सम्मान प्राप्त होगा। रहन-सहन के स्तर को उच्च स्तरीय बनाने हेतु रूचि होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कोई निकटवर्ती व्यक्ति अचानक ही विरोध उत्पन्न कर सकता हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
संगीत, कला, साहित्य, प्रबंधन, लेखन, अध्यापन, व्याख्यान के क्षेत्रों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिगा गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती प्रगति हासिल होगी। पारिवारिक जीवन मे जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। निजी संबंधों मे अनबन न हो अतः क्रोध से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
वैवाहिक जीवन में हंसी खुशी के पल होगे। आपसी तालमेल के प्रयासों को सफलता हासिल होगी। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। तकनीक व प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में दक्षता बढ़ाने की चिंताएं उभर सकती हैं। मातृ पक्ष को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी संबंधो मे निकटता का लाभ कुछ समय पश्चात् होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अचल सम्पत्ति में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। तकनीक, सैन्य, प्रबंधन, राजनीति के क्षत्रों में कामयाबी के योंग हैं। विरोधी पक्ष को मात देने की ताकत विकसित होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कला, साहित्य, उच्च शिक्षा, वाकपटुता के क्षेत्रों में सम्मान हासिल होगा। अपनों के मध्य हंसी खुशी के पल बिताने के अवसर होगे। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ कुछ समय पश्चात् होगा। कोई नजदीकी साख खराब करने की साजिश रज सकता हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कार्य कुशलता का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। अदालत के कानूनी विवादों में आपका पक्ष सबल होगा। साझेदारी के व्यापार व सेहत संदर्भों में चिंताएं हो सकती है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने मे प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आमदनी का स्तर उच्च होगा। भवन व वाहन के संदर्भों मे भाग दौड़ हो सकती है। मातृ पक्ष को लेकर चिताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को लाभ होगा। अपनों के मध्य वांछित तालमेल स्थापित होगा। जीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग है। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित करने रूचि होगी। जीवन स्तर को बेहरती की ओर ले जाने पर अमल हो सकता है। सेहत में नरमी के आसार है। उचित खान-पान का क्रम बनायें रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सरकारी कार्यों में लाभ के योग हैं। लंबी योजना का अनुबंध हाथ आ सकता है। आपकी कार्य दक्षता व बौद्धिक क्षमता सराहनीय होगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में महती तरक्की होगी। भ-जायदाद के मामलो में कशमकश करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही दावा पेश कर परेशानी बढ़ा सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक जीवन में मान-बढ़ाई हासिल होगी। सरकारी व निजी संस्था के मध्य लंबे अनुबंधों में हस्ताक्षर हो सकते हैं। धन लाभ बढ़ाने की कोशिशे कामयाब होगी। पूंजी निवेश में लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति विवाद कर सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सेहत खिली हुई व जोश वे पूर्ण होगी। मन में उमंग व उत्साह की लहर होगी। अपनों के मध्य समांजस्य स्थापित होगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में महती तरक्की के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विरोधी पक्ष सामाजिक साख खराब करने की साजिश रच सकते हैं। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment