Saturday 3 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 04 अक्टूबर 2015

पंचांग 04 अक्टूबर 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः सप्तमी दोपहर 02.38 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः मृगशिरा प्रातः 07.13 बजे तक, योगः वरीयान सायं 06.54 तक, करणः बव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.19 सूर्यास्तः 5.59 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 04 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आर्थिक क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। राजनैतिक क्षेत्रों मे प्रयासों को सफलता हासिल होगी। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय व निर्माण लाभप्रद होगे। सेहत मामलों मे सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखे। तामसिक आहारों के सेवन से बचें, लंबी यात्रा में लापरवाही से बचना होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सेहत मामलों मे क्षमताओं का विकास होगा। चल रही पीड़ाओं को अंत होना तय है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। तालमेल व निकटता में वृद्धि होगी। अपनों के मध्य सुखद पल होगे। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में प्रयायों को तीव्र करना होगा। सहकर्मियों से अनावश्यक उलझने से बचें, धन निवेश में लाभ प्रयासों से होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। जीवन स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उन्नत होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। संतान पक्ष को परिणय के सूत्र में बांधने मे कामयाबी होगी। वाहन संदर्भों मे चिंताएं हो सकती हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे भाग्योदय होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को निश्चित सफलता के योग हैं। बशर्ते प्रयासों को मन से जारी रखें। धन निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन साथी के साथ किसी मनोरम दृश्य के अवलोकन करने की योजना पर अमल हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
गृहस्थ जीवन में सुख के साधनों की आवृत्ति होगी। वाहन व भवन संदर्भों में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। कारोबार को बढ़ाने में प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। राजनैतिक जीवन में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य तनाव की आशंका है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। मतभेदों को भुलाने मे कामयाबी हासिल होगी। तकनीक क्षमताओं को विकसित करने हेतु,किसी नेक व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ सतर्कता से होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में अदालती विवादों की आशंका हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भू-जायदाद के संदर्भों में महती प्रगति होगी। कारोबार को बढ़ाने में उन्नति हासिल होगी। सरकारी व निजी इकाइयों के संबंधित क्षेत्रों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सगता है। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत संदर्भों मे महती प्रगति के योग हैं। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल का समावेश होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कला, साहित्य संगीत,  चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। यात्रा व लेन-देन के संदर्भों में विवादों की आशंका है। सावधानी बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सृजनात्मक कार्यों में रूचि होगी। सामाजिक सम्मान में इजाफा होगा। अपनों के मध्य प्यार व चाहत होगी। सेहत संदर्भो में उन्नति हेतु नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पूंजी मामलों मे विवादों की आशंका हैं। सूझबूझ कर चलें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कला, तकनीक, प्रबंधन, उच्च शिक्षा के क्षेत्रों मे इच्छित सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अपनों के मध्य तालमेल का क्रम होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा। कार्य क्षेत्र में मे अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों मे निकटता व चाहत होगी। सेहत संदर्भों में चुस्ती व फुर्ती के योग हैं। आमदनी बढ़ाने व लेन-देन के मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में विजय के योग हैं। किए गए प्रयासों को उत्तम लाभ होगा। शत्रु पक्ष अपने आप ही नरम होगा। सेहत व विदेश संदर्भों में अचानक ही चिंताएं उभर सकती हैं। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment