Thursday 15 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 अक्टूबर 2015

पंचांग 16 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः तृतीया दोपहर .12 बजे तक, वारः शुक्रवार,  नक्षत्रः विशाखा प्रातः 09.43 बजे तक, योगः आयुष्मान रात्रि 12.40 तक, करणः गर, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.26, सूर्यास्तः 5.46 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 16 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ होगा। भवन को आधुनिक रूप से सजाने में रूचि होगी। अपनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामले में सलाह-मशविरा हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान के साथ नियमित व्यायाम के क्रम को बनाएं रखें। जिनी संबंधों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सेहत चुस्त व खिली हुई होगी। नियमित दिनचर्या का अच्छा लाभ होगा। कार्य व व्यापारिक प्रसार हेतु संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विरोधी पक्ष परेशान करने की साजिश रच सकते हैं। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में किसी अनजान व्यक्ति का भारोसा न करें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आजीविका के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ननिहाल पक्ष से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व धन निवेश में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सुदृढ़ होगी। रहन-सहन का स्तर सुन्दर होगा। अचानक ही किसी ईष्ट मित्र से मुलाकात होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रो में उन्नति के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। भूमि व भवन मामलों में विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को संबंधित अधिकारियों के मध्य साझा करने की रूचि होगी। किसी नजदीकी को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। कार्य शैली व व्यक्तित्व की सराहना होगी। विदेश व निवेश मामलों मे तरक्की के योग हैं। ऋणों के भुतान की क्षमता होगी। पारिवारिक विकास चिंताएं हो सकती हैं। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। निजी संबंधों में साथी का रूख सख्त हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भूमि व भवन के मामलों मे किस्मत साथ देगी। निर्माण  व सजावट की बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर होगा। कला, साहित्य में निखार हेतु भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अदालती मामलों में विजय के योग हैं। शत्रु पक्ष आपकी छबि खराब करने के कोशिश कर सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत खिली हुई व तंदुरूस्त होगी। नियमित व्यायाम का अच्छा लाभ होगा। किसी दल व समूह में आपका चयन मुखिया के रूप में हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सहभागी मित्रों के साथ व्यापारिक प्रसार की बैठक के योग हैं। ऋण के भुगतान की चिंताएं उभर सकती हैं। यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सामाजिक जीवन में मान-बढ़ाई प्राप्त होगी। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में लाभ के योग हैं। कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। शत्रु पक्ष को मात देने की शक्ति होगी। उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने में जोर होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।  निजी संबंधों में व्यर्थ की बातों से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आमदनी बढ़ाने के सुनहरे अवसर होगे। कार्य शैली की सराहना होगी। किसी प्रतिष्ठत संस्था में मुख्य अधिकारी के रूप में आपकी की नियुक्ति हो सकती है। बौद्धिक स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। कार्य क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता का लाभ होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
राजनैतिक जीवन में कार्य का दायरा और विस्तृत होगा। किसी धर्मनिष्ठ व कर्मशील व्यक्ति से प्रगाढ़ मित्रता हो सकती हैं। मातृ पक्ष से  स्नेह व धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। भ्रात पक्ष के मध्य कहासुनी हो सकती है। उग्रता से बचना होगा। निजी संबंधों में निकटता प्राप्त करने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। मनोरंजन के साधनों को जुटाने में प्रगति होगी। अपनों के मध्य ताल में स्थापित करने हेतु एक कदम आगे आना होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म लाभ की कोई लंबी यात्रा हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य अनबन हो सकती है। अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment