Friday 2 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope In Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 03 अक्टूबर 2015

पंचांग 03 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः षष्ठी सायं 03.19 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः रोहिणी प्रातः 07.27 बजे तक, योगः व्यतीपात रात्रि 08.25 तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक सूर्योदयः 6.19 सूर्यास्तः 6.00 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 03 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
शारीरिक बल व बुद्धि का विकास होगा। नियमित दिनचर्या का बाखूबी से असर होगा। कला, साहित्य, शिक्षा व संबंधित कार्यो में किस्मत साथ देगी। आमदन बढ़ाने हेतु नऐ उपायों पर अमल हो सकता है। सृजनात्मक कार्यों में रूचि होगी। निजी संबंधों मे कहासुनी हो सकती है। उत्तेजित होने से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कला, साहित्य, चिकित्सा, तकनीक, के संबंधित मामलों में अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। राजनैतिक व सामाजिक मामलों मे पूरी पकड़ स्थापित होगी। पूंजी निवेश में प्रयासों का बढि़या असर होगा। वैवाहिक जीवन में लगाव उत्पन्न होगा। पूंजी मामलों के अंतिम निर्णय में दुविधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। सुख के नूतन साधनों को जुटाने में प्रगति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान स्थापित होगा। आय के साधनों से लाभ होगा। प्रेम प्रसंगों में साथी के व्यावहार में रूखापन हो सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्ययम हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे भाग्योदय होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को निश्चित सफलता के योग हैं। बशर्ते प्रयासों को मन से जारी रखें। धन निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन साथी के साथ किसी मनोरम दृश्य को अवलोकन करने की योजना पर अमल हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक स्तर को उच्च करने मे प्रगति होगी। मन में सकारात्मक विचारों को उदय होगा। आपकी छबि एक बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति के योग हैं। संतान पक्ष की शादी में देरी से चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा सुखद बनी रहे, इसलिए सावधानी रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
तकनीक व साहित्य की क्षमताओं मे निखार होगा। आपके कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे आपके कार्यप्रणाली की अत्याधिक प्रशंसा के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। भू- जायदाद के संदर्भों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, इसमें चूक होने की आशंका है। सेहत में समर्थ बढ़ाने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
दाम्पत्य जीवन में आँगन में खुशियों के पल होंगे। कोई नन्हा मेहमान आपकी खुशियों को बढ़ा सकता है। धन मामलों मे सफलता हासिल होगी। किया गया पूंजी निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्रों में अधिक भागदौड़ की आशंका हैं। सेहत नरमी में से बची रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। निजी व सरकारी संस्थाओं मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत दे रहा है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में निकटता व मधुरता स्थापित होगी। सेहत संदर्भो में वात, पित्त से पीड़ाएं हो सकती हैं। विरोधी बढ़ते हुए प्रभाव को कम करने की साजिश रच सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों में निश्चित सफलता के योग हैं। बौद्धिक व तकनीक हुनर की प्रसंशा होगी। माता-पिता आपके कार्य से प्रसन्न होगें। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों मे निकटता प्राप्त होगी। सेहत मामलों मे रक्त व अस्थि के विकारों की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
तकनीक, कला, साहित्य, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। भवन व वाहन संदर्भों में लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। धन मामलों मे अचानक ही अधिक व्यय की आशंका है। किसी निकट रिश्तों मे सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल विकसित होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में क्षमताओं का सुन्दर लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन साथी के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित होगा। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। तामसिक आहारों के सेवन से बचना लाभप्रद होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
जीवन शैली में सकारात्मक परिर्वतन के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सृजनात्मक कार्यो में अनवरत प्रगति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ प्रयासों के बाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव पूर्ण हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोगे से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment