Friday 16 October 2015

PavitraJyotish: ‎दैनिक राशिफल


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 17 अक्टूबर 2015

पंचांग 17 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः चतुर्थी दोपहर .01.25 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः अनुराधा प्रातः 11.42 बजे तक, योगः सौभाग्य रात्रि 12.30तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.27, सूर्यास्तः 5.45 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 17 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
अदालती मामलों में विजय के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल होगा। अचानक ही धन का लाभ होगा। प्रेम संदर्भों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत पक्ष में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश के मामलों में तरक्की होगी। विदेश व यात्रा मामलों में कामयाबी हासिल होगी। सामाजिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। सेहत मामलों में उमंग होगी। विरोधी पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती सफलता आप से दूर नहीं है। बशर्ते मन से प्रयासों को जारी रखें। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के संदर्भों में महती तरक्की होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। मनोरंजन के साधनों मे रूचि होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मनोनुकूल होगा। यात्रा व लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यापार में महती प्रगति के योग हैं। किसी उच्चपदस्थ अधिकारी के मध्य निकटता का लाभ होगा। कार्य कौशल की क्षमताओं में उत्तम वृद्धि के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य अचानक गुस्से से बचें। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। यात्रा व विदेश मामलों मे छोटी-छोटी बातों को नज़र अंदाज न करें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई हासिल होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल विकसित करने में रूचि होगी। धन लाभ के नए स्रोतों को विकसित करने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं। उच्चपदस्थ अधिकारियों के मध्य विवादों से बचें। सही समय का इंतजार करें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सौंदर्य, शिक्षा,कला, साहित्य, अनुबंध, प्रबंधन के संबंधित कार्यों में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। प्रयासों को जारी रखें। धन निवेश में लाभ के हैं। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को उठा सकते हैं। धन मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन तरक्की होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य हंसी-सुखी के पल होगे। पत्नी व बच्चों को इच्छित वस्तुएं दिलाने में प्रगति होगी। किसी नजदीकी को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही विरोध उत्पन्न कर सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आजीविका के क्षेत्रों महती प्रगति के योग हैं। कला, साहित्य, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विदेश व निवेश संदर्भों में सफलता के योग हैं। धन मामलों अधिक व्यय की आशंका है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव पूर्ण हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
दाम्पत्य जीवन में कुशलता होगी। आधुनिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में रूचि होगी। निवेश व बड़ी पूंजी संदर्भों में महती सफलता प्राप्त होगी। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म कार्य सम्पन्न होगे। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। भूमि मामलों मे विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक जीवन में महती उन्नति होगी। अपनों के मध्य मधुरता होगी। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य सलाहकार के रूप में नियुक्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में महती प्रगति के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता होगी। आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति का भरोसा न करें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पितृ पक्ष के मध्य धन लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय में तरक्की के होगी। स्वजनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण बातों में चर्चा हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अपनेपन का एहसास होगा। शत्रु पक्ष विवादों को पुनः उठा सकते हैं। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में सतर्कता अपेक्षित होगी।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment