Tuesday 6 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 07 अक्टूबर 2015

पंचांग 07 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः दशमी सायं 05.10 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः पुष्य प्रातः 10.58 बजे तक, योगः सिद्ध सायं 05.52 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.21, सूर्यास्तः 5.56 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 07 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। किए गए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों मे आरोग्यता के सूत्रों पर अमल हो सकता है। निजी संबंधों में अनबन न हो, अतएव सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सरकारी क्षेत्रों के संबंधित कार्यां में महती प्रगति होगी। पिछले प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। भ्रात पक्ष के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन में आपकी छबि एक नेक व्यक्त्ति के रूप में होगी। सेहत संदर्भो में पीड़ाएं न हो, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। भवन को आधुनिक सुखों से लैस करने में रूचि होगी। शत्रु पक्ष को कमजोर करने की ताकत विकसित होगी। प्रयिोगी क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। लेखन, कला, साहित्य, शिक्षा, प्रबंधन के क्षेत्रों में सुधार होगा। निजी संबंधों मे निकटता होगी। जीवन साथी के मध्य अनावश्यक विवादों से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। शारीरिक क्षमताओं मे वृद्धि के योग हैं। नियमित दिनचर्या से बाखूब असर होगा। ईष्ट मित्रों के साथ लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता कायम होगी। पूंजी मामलों में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं, सूझबूझ कर कोई अंतिम निर्णय लें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान होगा। कार्य व पहचान का दायरा बढ़ेगा। वाकपटुता का लाभ होगा। सैन्य, कानूनी, सरकारी, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं।  शत्रु पक्ष आपके बढ़ते प्रभाव से हताश होगा। अचानक ही कोई लंबी यात्रा व धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, वाणिज्य, चिकित्सा के क्षेत्रों में अनूठा लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता के योग हैं। शत्रु पक्ष हाबी न हो, इसलिए संबंधित मामलों में सतर्कता बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
गृहस्थ जीवन में भौतिक सुख के साधनों की आवृत्ति होगी। रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल लाभ के योग हैं। आपकी क्षमताओं की तारीफ होगी। स्वजनों के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है। शत्रु पक्ष मौके की तलाश में होगें। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वजनों मे मध्य तालमेल स्थापित होगा। पिछले मतभेदों को भुलाने में कामयाबी हासिल होगी। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता हासिल होगी। दिया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेशी मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। जरूरी दास्तावेजों को संभाल करे रखें।

धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
राजनैतिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। मातृ पक्ष के मध्य लगाव व चाहत उत्पन्न होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक ही मनमानी करने का आरोप लग सकता हैं। निजी व सेहत मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक जीवन में आपकी पहचान एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में होगी। मन मे सकारात्मक विचारों को उदय होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अदालती मामलों में सफलता हेतु चिंताएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष अनापेक्षित दवाब बना सकते हैं। धैर्य व साहस से काम लें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
निजी व सार्वजानिक क्षेत्रों के कार्यों मे कोई महत्वपूर्ण भागीदारी प्राप्त होने के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्न होगा। आर्थिक तरक्की हेतु नए उपायो पर अमल हो सकता है। सेहत संदर्भों मे नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। प्रेम संदर्भों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति को उच्च करने में दिलचस्पी होगी। कार्य क्षमताओं का अधिक से अधिक प्रयोग होगा। अपनों के मध्य आपसी तालमेल विकसित होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। लंबी यात्रा व अदालती मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com  Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment