Wednesday 21 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 22  अक्टूबर 2015

पंचांग 22 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः नवमी दोपहर 12.00 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः श्रवण, दोपहर 01.29 बजे तक, योगः शूल सायं 04.54 तक, करणः कौल, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक सूर्योदयः 6.30 सूर्यास्तः 5.40 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।
नोटः आज नवरात्रे महापर्व समाप्त हो रहा है तथा 12 बजे से विजयादशमी (दशहरा) मनाया जायेगा। आज रात्रि 12.50 से पंचक लग रहे हैं। पंचक में दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा आदि शुभ कार्य सर्वथा वर्जित होते हैं।

राशिफल 22 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सरकारी व निजी इकाइयों में रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक क्षमताओं का अच्छा लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। उत्पादन व विक्रय से संबंधित कार्यों में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों मे नेत्र, सिर, स्कंधों में पीड़ा की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे प्रगति के योग हैं। आय के स्रोतों को विकसित करने में कामयाबी होगी। पूंजी निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। भ्रात पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी। भूमि व भवन संबंधो में अचानक ही तनाव हो सकते हैं। सूझबूझ से चलना होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। दूरस्थ व्यापारिक प्रसार की योजनाओं पर अमल हो सकता है। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत मामलों में गिरावट की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें। जीवन साथी के मध्य मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रूकी हुई कार्य योजनाओं को मूर्तरूप देने में कामयाबी हासिल होगी। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयास करें निश्चित सफलता प्राप्त होगी। धन मामलों में किस्मत साथ देगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल व मधुरता कायम होगी। विदेश व लंबी यात्रा में जरूरी दस्तावेजों के गुम होने की आशंका हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अध्यापन, कला, शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, सैन्य व साहसिक क्षेत्रों में उच्च शिखर हासिल होगा। किसी चिर परिचित व्यक्ति के सहयोग से सामाजिक कार्यो में प्रगति के योग हैं। प्रेम संबंधों में उग्रता से बचना होगा। सेहत संदर्भों में आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। अपनों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। चिकित्सा,अनुसंधान,तकनीक,निर्माण के कार्यो में प्रतिष्ठा हासिल होगी। योग्यताओं का उत्तम लाभ होगा। निजी संबधों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेश तथा निवेश के मामलों में चिंताएं उभर सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
अनुसंधान, कला, साहित्य, तकनीक, संगीत, नृत्य, श्रृंगार, फिल्म, वाणिज्य लेखन, कानून के संबंधित कार्यो में उच्च प्रगति हासिल होगी। आपकी जिज्ञासु प्रवृत्ति सराहनीय होगी। निजी संबंधों में निकटता होगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन मामलों में उन्नति हेतु और समय देना पड़ सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन में उन्नति के अवसर होगे। आजीविका के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। सरकारी व निजी क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण लाभ के अनुबंध में हस्ताक्षर हो सकते हैं। भ्रात पक्ष के मध्य निकटता का लाभ होगा। सेहत के मामलों में गिरावट न हो अस्तु सावधानी अपेक्षित होगी। भू-जायदाद में विवादों की आशंका हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। कानूनी मामलों में अपका पक्ष अधिक सबल होगा। भूमि व भवन मामलों में अनूठी प्रगति के योग हैं। धन मामलों में प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। सरकारी दस्तावेजों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
गृहस्थ जीवन में सुख-संतोष का आभास होगा। आवासीय परिसर को आधुनिक रंग देने हेतु रूचि होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो प्रणय संबंधों में निश्चित बंधने के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में उन्नति हेतु प्रयासों को जारी रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा से लाभ होगा। कार्य व  व्यावसाय के प्रसार हेतु नवीन योजनाओं में अमल हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों कें मध्य तालमेल का आभाव झलक सकता है। छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचना होगा। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कला, कौशल को विकसित करने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में मधुरता होगी। मातृ पक्ष को लेकर भागदौड़ हो सकती हैं। 

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment