Saturday 24 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25  अक्टूबर 2015

पंचांग 25 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः त्रोदशी, रात्रिः 12.44 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद, प्रातः 05.02 बजे तक, योगः व्यातीपात रात्रिः 02.49 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः मीन, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.32 सूर्यास्तः 5.37 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 25 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सामाजिक जीवन स्तर को उच्च उठाने में महती प्रगति के योग हैं। कार्य व व्यापारिक प्रगति हेतु दूरस्थ क्षेत्रों की लंबी व सफल यात्रा होगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष सबलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों में उतार-उढ़ाव की आशंका है। सेहत में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम जारी रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
तकनीक, कला, सौदर्यं, उच्च शिक्षा, संगीत, नाट्य, फिल्म, अध्यापन, कानून, के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। संतान पक्ष की तरक्की से मन में प्रसन्नता होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भूमि संदर्भों में विवादों की आशंका हैं। अनावश्यक क्रोध से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। राजनैतिक जीवन में साख स्थापित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आमदनी के साधनों को बढ़ाने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता होगी। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। निजी संबधों में अनबन हो सकती है। उग्रता से बचना होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि के योग हैं। किसी सामूहिक मंच में आपका स्वागत मुख्य अतिथि के रूप मे होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद के मामलों में अदालती विवादों की आशंका हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक सबल होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे कामयाबी हासिल होगी। अपनों के मध्य तालमेल होगा। पिता से धन लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में प्रगति हेतु और प्रयास करने होगे। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत खिली हुई व ताकत से परिपूर्ण होगी। पारिवारिक जीवन में किसी साख मुद्दे पर वैचारिक समानता होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता होगी। पड़ोसियों के मध्य चल रहे तकरार समाप्ति के संकेत देगे। धन मामलों में कशमकश करनी पड़ सकती है। यात्रा व ऋणों को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। अदालती विवादों में विजय के योग हैं। कार्य व व्यावसाय से संबंधित कोई लंबी यात्रा हो सकती है। दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार हेतु भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। खान-पान के साथ ही उचित चिकित्सीय सलाह लें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
उच्च शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, प्रबंधन, वाणिज्य, कला के संबंधित क्षेत्रों में कामयाबी हासिल होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन उत्तम होगा। यात्रा व विदेश मामलों में चिंताएं हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पद, प्रतिष्ठा व गरिमा में संवर्धन होगा। धन मामलों में प्रयासों का लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य लगाव होगा। मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। सामाजिक वर्चस्व स्थापित करने हेतु चिंताएं हो सकती हैं। आमदनी बढ़ाने हेतु और समय देना होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भ्रात पक्ष के मध्य लगाव होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में लगाव होगा। धर्म कार्यों के सुखद आयोजन होगे। समाजिक जीवन में आपकी छवि नेव व्यक्ति के रूप मे होगी। पूंजी मामलों में तनाव की आशंका है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के मध्य विवादों से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भू-जायदाद के मामलों में महती तरक्की के योग हैं। अदालती विवादों में आपका पक्ष पहले से अधिक उन्नत होगा। कार्य क्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। निजी संबंधों मे तनाव की आशंका है। सेहत मामलों में नरमी के आसार हैं। उचित आहार-विहार का क्रम अपेक्षित होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। सेहत खिली हुई होगी तथा मन में निर्मल विचारों की आवृत्ति होगी। धर्म कार्यों के आयोजनों में रूचि होगी। लंबी यात्रा के दौरान किसी अजनबी से दोस्त न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment