Wednesday 7 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 08 अक्टूबर 2015

पंचांग 08 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः एकादशी सायं 07.14 बजे तक, वारः गुरूवार,  नक्षत्रः आश्लेषा, दोपहरः 01.27 बजे तक, योगः साध्य सायं 06.26 तक, करणः बालव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.22 सूर्यास्तः 5.55 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 08 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
गृहस्थ जीवन में सुख संतोष स्थापित होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की पहल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। आर्थिक उन्नति की चुनौती उभर सकती हैं। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती है। कटुशब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्वाजनों के मध्य निकटता व चाहत होगी। सामाजिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। फिल्म, चिकित्सा, तकनीक, प्रबंधन के संबंधित कार्यो में उन्नति के योग हैं। जीवन साथी के मध्य लगाव व निकटता होगी। धर्म कार्यों मे रूचि होगी। शत्रु पक्ष कानूनी विवादों को उठा सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
अचल सम्पत्ति के मामलों में निश्चित लाभ के योग हैं। किया गया क्रय-विक्रय लाभप्रद होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। पत्नी के मध्य अनबन न हो, अपितु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों के विवादों को बढ़ा सकते हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त, चुस्त होगी। नियमित दिनचर्या का बेहतर लाभ होगा। सामाजिक जीवन मे आपका नाम प्रसिद्ध होगा। जीवन साथी के साथ आपसी तालमेल व स्नेह होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। बशर्ते प्रयासों को मन से जारी रखें। किया गया निवेश लाभप्रद होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेशी संदर्भों में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। नियमित दिनचर्या का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
धन लाभ की स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगी। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में कामयाबी हासिल होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों के संबंधित कार्यो में दक्षताओं का सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। लंबी यात्रा व बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है। 

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
गृहस्थ जीवन में भोग विलास के साधनों की आवृत्ति होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। उत्पादन, विक्रय के संबंधित कार्यो में अनूठी प्रगति होगी। पूंजी निवेश मे लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में अनूठी प्रगति होगी। उच्च शिक्षा व ईष्ट मित्रों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। विवेक पूर्ण निर्णय लेना होगा। 

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
राजनैतिक जीवन में मनोवांछित तरक्की होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। कार्यालय संबंधी सरकारी कार्यो में हो रही रूकावटों का अंत होगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकते हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब करने की साजिश रच सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अदालती मामलों मे विजय के योग हैं, शत्रु पक्ष आपके बढ़ते प्रभाव से सकते में हो सकता है। कार्य व व्यापार के प्रयासों को सफला प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु अथक प्रयास करना होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। खान-पान उचित क्रम बनाएं रखें। प्रेम मामलों में गिरावट हो सकती है। आपसी सूझ्रबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वास्थ्य सुन्दर व खिला हुआ होगा। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी आड़े नहीं आयेगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। निवेश मामलों मे कानूनी अड़चने हो सकती हैं। निजी संबंधों के लिहज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कानूनी विवादों में अपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। विदेश व लंबी यात्रा के मामलों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही पीड़ाओं की आशंका है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान स्थापित होगा। कार्य शैली को निखारने के सुन्दर अवसर प्राप्त होगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से क्षमताओं मे वृद्धि के योग हैं। दाम्पत्य जीवन हंसता व मुस्काता होगा। धन निवेश मे लाभ कुछ समय पश्चात् होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment