Sunday 25 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26  अक्टूबर 2015

पंचांग 26 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चतुर्दशी, रात्रिः 09.10 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः रेवती, रात्रि 02.13 बजे तक, योगः हर्ष रात्रिः 10.41 तक, करणः गर, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मीन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.33 सूर्यास्तः 5.37 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 26 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
राजनैतिक मामलों में इच्छित सफलता के योग हैं। विदेश व निवेश सन्दर्भों में प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की क्षमता होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पूंजी संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। निजी संबंधों में उग्रता से बचना होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
उच्च श्क्षिा, अध्यापन, तकनीक कला के संबंधित क्षेत्रों में अनूठी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। संतान पक्ष के वैवाहिक मामलों में हो रहा बिलम्ब अब समाप्त होगा। जल्द ही प्रयासों को सफलता मिलने के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। वाहन व भवन संदर्भों मे चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। आपका नाम नेक व्यक्ति के रूप में होगा। भवन व वाहन संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मियों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण मामलें में अंतिम चर्चा हो सकती है। निजी संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सरकारी क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण प्रगति होगी। फिल्म, चिकित्सा, भण्डारण, वाणिज्य, कला, तकनीक के क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रगति के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब करने की साजिश रच सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन स्तर उच्चता के संकेत देगा। कार्य क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। अचानक ही जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। विदेश व यात्रा मामलों में धीरता व गंभीरता से काम लेना होगा। सेहत संदर्भों मे सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
व्यापारिक जीवन में महती तरक्की के योग हैं। पिछले प्रयासों का बढि़या असर होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी। जीवन साथी के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। यात्रा व निवेश एवं लेन-देन के मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता के योग हैं। किसी नजदीकी को लेकर भागदौड़ हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
व्यापारिक जीवन में महती तरक्की के योग हैं। विदेश संदर्भों में अचानक ही लाभ प्राप्त होगा। निवेश मामलों में उन्नति के योग हैं। राजनैतिक जीवन में नेतृत्व क्षमताओं की सराहना होगी। जीवन साथी के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। सेहत व धन मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
जीवन साथी के मध्य चाहत व लगाव होगा। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। लेखन, खेल, सैन्य, बहादुरी, चिकित्सा, तकनीक,प्रशासन, मोटर वाहन, उत्पादन, लेखा, के संबंधित कार्यों में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। भवन, वाहन एवं मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सामाजिक जीवन में कार्य क्षेत्र का दायरा उच्च होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता अर्जित होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही लेन-देन के विवादों को बढ़ा सकता है। संयम और होशियारी अपेक्षित होगी।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों से अपेक्षित लाभ के योग हैं। नवीन वस्त्राभूषणों के क्रय की क्षमता होगी। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों से शुद्ध लाभ प्राप्त होगा। अचल सम्पत्ति में विवादों की आशंका हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
धनार्जन के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। अदालती मामलों मे विजय के योग हैं। कार्य व व्यावसाय को उच्च शिखर तक पहुंचाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। किसी आगन्तुक के मेहमानबाजी में व्यस्तता होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को अचानक ही उजागर कर सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में कुशलता होगी। धन लाभ के स्रोतों को विकसित करने हेतु नये अवसर होगे। अपनों के मध्य किसी महत्त्वपूर्ण मामलों में सलाह हो सकती हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान हेतु और समय देना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment