Monday 26 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27  अक्टूबर 2015

पंचांग 27 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः पूर्णिमा: सायं 05.35 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः अश्विनी, रात्रि 11.25 बजे तक, योगः वज्र सायं 06.34 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.33 सूर्यास्तः 5.36 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 27 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से परिपूर्ण होगा। पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश प्राथमिकता के आधार पर होगा। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व लेन-देन के मालमों में सतर्कता अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आजीविका के साधनों से मनोवांछित लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के अनुकूल अवसर होगे। कला, तकनीक, साहित्य, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रगति होगी। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में विवादों की आशंका हैं सूझबूझ कर चलें। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
उच्च शिक्षा, कला, क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी के शिखर पर होगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता हासिल होगी। सार्वजानिक विषयों में अंतिम निर्णय हेतु संबंधित व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। भूमि मामलों में हक की लड़ाई छिड़ सकती हैं, सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आजीविका के क्षेत्रों मे इच्छित लाभ के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में चयन के आसार हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं।  निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य कहासुनी हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों का हल होगा। धन मामलों में किस्मत साथ देगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव भरा हो सकता है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्यालय संदंर्भों की अचानक ही लंबी यात्रा हो सकती है। रोजगार के प्रयासों को नित नई कामयाबी हासिल होगी। ऋणों के भुगतान की उत्तम क्षमता विकसित होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख-संतोष विकसति होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सूझबूझ से चलना होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में एकजुटता का बढि़या लाभ होगा।  वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे, धन संचय करने हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। सेहत खिली हुई व सकारात्मक विचारों से पूर्ण होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही चिंताएं दे सकता है। उग्रता से बचना होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्रों में उल्लेखनीय तरक्की के योग हैं। रोजगार के प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। ननिहाल पक्ष से कोई खुशी का समाचार हासिल होगा। अदालती मामलों अधिक भाग दौड़ की आशंका है। सेहत मामलों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। निजी संबंधों में चाहत होगी। अपनों के मध्य तालमेल का दायरा उच्च होगा। सामाजिक जीवन में सुधार व विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने हेतु अथक प्रयास करने पड़ सकते हैं। भू-जायदाद के संदर्भों में अदालती विवादों की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यापारिक विस्तार के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। बौद्धिक क्षमताओं के लाभ हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद पर रूचि होगी। अपनों के मध्य चाहत व लगाव होगा।  कारोबार को उच्च शिखर तक पहुंचाने हेतु चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्य व व्यावसाय के लंबे अनुबंध हो सकते हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में अचानक ही प्रगति के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
रोजगार के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। विदेश व निवेश के मामलों में किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य चाहत व लगाव विकसित होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत व धन मामलों में चिंताएं उभर सकती हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment