Tuesday 13 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Predictions


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 अक्टूबर 2015

पंचांग 14 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः प्रतिपदा की वृद्धि हैं जो बुधवार प्रातः 08.02 बजे तक है, तद्पोरान्त द्वितीया तिथि है। वारः बुधवार, नक्षत्रः , स्वाती की वृद्धि हैं जो गुरूवार को प्रातः 07.21बजे तक, योगः विष्कुम्भक रात्रि 12.00 तक, करणः बव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.25 सूर्यास्तः 5.48 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 14 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत खिली हुई व सकारात्मक विचारों से पूर्ण होगी। आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति के नूतन अवसर प्राप्त होगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल स्थापित होगा। सुख के साधनों को जुटाने हेतु प्रयासों और तेज करना होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को हवा दे, तनाव उत्पन्न कर सकते हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में कार्य व व्यावाहार की सराहना होगी। आपकी छवि एक अच्छे व्यक्ति के रूप में होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की शक्ति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों व यात्रा मामलों में कशमकश करनी पड़ सकती है। बड़ी पूंजी के संदर्भों में विवादों की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। चिकित्सा, साहित्य, कला, लेखन, व्याख्यान कानून के संबंधित पक्षों में मान-सम्मान हासिल होगा। आपकी दक्षता की सराहना होगी। आय के स्तर को उच्च करने हेतु शुभ अवसर है। प्रयासों को तेज करें। निजी संबंधों में मधुरता होगी। लंबी यात्रा व विदेश में दस्तावेजों के विवाद हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भूमि-भवन के संदर्भों में महती तरक्की होगी। भवन निर्माण व सौदर्य, साहित्य, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। माता-पिता को आपके कार्यो से संतोष प्राप्त होगा। धर्म कार्यो में रूचि होगी। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में गिरावट न हो अतः उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सरकारी व जिनी क्षेत्रों की संस्थाओं से लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में निपुणता का सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। धनार्जन के साधनों को समृद्ध करने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  निजी संबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। किसी समीपस्थ व्यक्ति के सहयोग से धर्म कार्य सम्पन्न होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष अदालती विवादों को पुनः बढ़ा सकते हैं। साहस व विकेक का क्रम बनाएं रखें। प्रणय प्रसंगों में तनाव की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सेहत खिली और जोश से परिपूर्ण होगी। नियमित व्यायाम का अद्भुत लाभ होगा। तकनीक दक्षता का उत्तम फायदा होगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही मनोनुकूल जीवन साथी प्राप्त होगा। कारोबार को बढ़ाने में प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ हेतु सचेत रहना होगा। अर्थ मामलों में लेन-देन के विवाद हो सकते है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। आजीविका के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। गृहस्थ जीवन को चमकाने हेतु और समय देना होगा। निजी संबंधों में मधुरता के योग हैं। यात्रा व विदेश तथा धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
गृहस्थ जीवन में आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने कामयाबी हासिल होगी। तकनीक, कला, साहित्य, अध्यापन, शिक्षा के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। भू-जायदाद के मामलों में चिंताएं उभर सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
मातृ पक्ष की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधनों का लाभ होगा। फिल्म, सिनेमा, सुरक्षा, खाद्य, प्रबंधन, तकनीक, वाणित्य के संबंधित क्षेत्रों में महारथ हासिल होगी। अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने पर विचार हो सकता है। स्वजनों के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। उग्रता से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आजीविका के प्रयासों को उत्तम लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य व्यापारिक प्रसार की बैठक हो सकती है। अदालती मामलों में शत्रु पक्ष हाबी हो सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखे। सेहत में नरमी के आसार हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। फिल्म, सिनेमा, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित कार्यो में उन्नति के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग है। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबधों में अनबन की स्थिति न हो, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत में सुस्ती की आशंका है। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment