Tuesday 27 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28  अक्टूबर 2015

पंचांग 28 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः प्रतिपदा:दोपहर 02.09 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः भरणी, रात्रि 08.50 बजे तक, योगः सिद्धि दोपहरः 02.35 तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.34 सूर्यास्तः 5.35 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।
नोटः कार्तिक मास स्नान आज से ही प्रारम्भ होगा। श्रद्धालुओं को प्रातःकालीन सूर्योदय से पहले  गंगा,यमुना आदि पवित्र नदियों के जल से स्नान करने का विधान है।

राशिफल 28 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। दूरस्थ व्यापारिक प्रसार के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता का लाभ होगा। अदालती मामलों में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य के विस्तार और क्रियान्वयन में महती प्रगति के योग हैं। विदेश संदर्भों में तरक्की होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। दिनचर्या को सुव्यावस्थित करने में सफलता प्राप्त होगी। आधुनिक सुखों की वृद्धि हेतु और समय देना होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
शारीरिक रूगण्ता समाप्त के संकेत देगी। सेहत खिली हुई व जोश से युक्त होगी। आमदनी का स्तर उच्चता के संकेत देगा। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। राजनैतिक जीवन में कोई महती सफलता के योग है। धन निवेश मे लाभ होगा। भवन व भूमि मामलों में विवादों की आशंका है मातृ पक्ष लेकर भौगदौड़ हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को उल्लेखनीय कामयाबी हासिल होगी। व्यापारिक क्षेत्र में रूतबा स्थापित करने हेतु और समय देना पड़ सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। सहकर्मियों के मध्य कार्य का अच्छा वातावरण होगा। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती तरक्की होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। प्रणय संबंधों में निकटता का लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल होगा। पितृ पक्ष के मध्य कहासुनी हो सकती है। क्रोध से बचें, यह हानिप्रद हो सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
राजनैतिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक प्रसार हेतु लंबी दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा के योग हैं। कार्य क्षेत्र में दक्षता का लाभ प्राप्त होगा। संबंधित संस्थाओं द्वारा कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया जा सकता है। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित करने की चुनौती हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन में सुख, संतोष स्थापित होगा। भौतिक सुख के साधनों को एकत्रित करने में महती कामयाबी हासिल होगी। धर्म कार्यों के आयोजन के योग हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से तकनीक साहित्य प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में चाहत व लगाव होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आमोद-प्रमोद के साधनों को विकसित करने में सफलता होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता है। ननिहाल पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक एवं योग्य व्यक्ति के सहयोग से धर्म कार्य संचालित करने में मद्द प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष के शैक्षिक उन्नति हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। भूमि संबंधों में विवादों की आशंका है। संबंधि मामलों का ध्यान रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
उत्पादन व विक्रय के संबंधित कार्यों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। धन मामलों मे लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। बड़ी पूंजी के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। अपनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामलों मे चर्चा हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों में कार्यो की रूकावटें समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक ही विवादों की आशंका हैं। उग्रता से बचना होगा। धन लेन-देन में विवादों की आशंका है। 

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
शोध, चिकित्सा, तकनीक, विद्युत, मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग है। संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रणय संबंधों में कहासुनी के आसार है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। धन व अदालती मामलों में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment