Thursday 22 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 23  अक्टूबर 2015

पंचांग 23 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः दशमी सुबह 09.52 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः धनिष्ठा, दोपहर 12.02 बजे तक, योगः गण्ड दोपहर 01.56 तक, करणः गर, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः दोपहर प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.31 सूर्यास्तः 5.39 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 23 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक उन्नत होगा। संतान पक्ष की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ईष्ट मित्रों के साथ तकनीक कौशल निखारने के अवसर होगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का लाभ होगा। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में सावधानी अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
राजकीय कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी। किसी उच्च पदस्थ अधिकारी के मध्य निकटता होने के योग हैं। धन मामलों में प्रयासों का लाभ होगा। निजी संबंधों में मधुरता कायम होगी। ऋणों के भुगतान की क्षमता में वृद्धि होगी। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है, उग्रता से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
रोजी रोटी के क्षेत्र में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई नया समझौता होने के योग हैं। धन निवेश के प्रयासों को उत्तम लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आधुनिक साधनों को जुटानें में सफलता हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य प्रेम स्थापित होगा। अचल सम्पत्ति व सेहत में चिंताएं हो सकती हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग हैं। निर्माण व उत्पादन संबंधित कार्यों में तरककी के होगी। पूंजी निवेश के मामलों में किस्मत साथ देगी। अनुसंधान, कला, लेखन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों को निखारने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष अदालती मामलों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सेहत खिली हुई व उमंग से पूर्ण होगी। मन मे सकारात्क व उच्च विचारों की आवृत्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां होगी। नन्ही किलकारियों से आंगन गूंजेगा। भौतिकता के अनूठे रंग होगे। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। ऋणों के भुगतान में चिंताएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसाने की साजिश रच सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
राजनैतिक जीवन में महती प्रगति के आसार हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में सहयोग का माहौल होगा। ननिहाल पक्ष से लगाव उत्पन्न होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम के साथ ही चिकित्सीय सलाह लें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। अपनों के मध्य मधुरता के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। संतान पक्ष को उन्नति के उच्च मुकाम तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल होगी। भू-वाहन के संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

 वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं को निखारने में रूचि होगी। रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। निजी संबंधों में निकटता के योग हैं। पूंजी मामलों में लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सरकारी क्षेत्रों में चल रही रूकावटें समाप्त होगी। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। स्वजनों के मध्य तालमेल कायम करने में सफलता होगी। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा, मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यां के आयोजन होगे। कार्य व व्यावसायिक स्थल को नूतन रूप देने की रूचि होगी। नवीन वस्त्राभूषणों के क्रय के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों का बढ़ा सकते हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य क्षेत्र में आपका कद उच्च होगा। जिम्मेदारियों का भार होगा। अपनों के मध्य महत्वपूर्ण संदर्भों में चर्चा हो सकती हैं। कार्य कुशलता का सम्मान होगा। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति की मेहमानी के अवसर होगें। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
गृहस्थ जीवन में खुशहाली के अवसर होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। विदेश व यात्रा मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं, उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment