Sunday 18 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 अक्टूबर 2015

पंचांग 19 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः षष्ठी दोपहर .02.39 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः मूल दोपहर 02.11बजे तक, योगः अतिगण्ड रात्रि 10.55 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक,  सूर्योदयः 6.28, सूर्यास्तः 5.43 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 19 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सरकारी क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। स्वजनों के मध्य स्नेह व लगाव होगा। धन अर्जित करने की शक्ति में वृद्धि होगी। दूरस्थ क्षेत्रों की सुखद यात्रा के योग हैं। भूमि व भवन मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है। निजी संबंधों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पितृ पक्ष से धन व स्नेह प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति  के योग हैं। निवास स्थान को आधुनिक रंग देने में रूचि होगी। अचानक ही देवाराधन के प्रति रूझान हो सकता है। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें। प्रेम संबंधों में निकटता कुछ समय पश्चात प्राप्त होगी।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
दाम्पत्य जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। कार्य व व्यावसाय में महती तरक्की के योग हैं। संबंधित व्यापार के प्रसार से जीवन में संतोष का अनुभव होगा। किसी विद्वान व्यक्ति की  निकटता का लाभ होगा। पत्नी व बच्चों से मधुरता होगी। प्रेम संबंधों मे अपनापन होगा। लंबी यात्रा के सुखद योग हैं। विरोधी पक्ष साख खराब कर सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ननिहाल पक्ष से स्नेह व लगाव का लाभ होगा। दूरस्थ स्थानों की लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। कार्य व व्यापार के प्रसार हेतु नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन पर अमल हो सकता है। अदालती मामलों मे अपका पक्ष बेहतरी के संकेत देगा। सेहत मामलों में नरमी के आसार हैं। उचित आहार-विहार का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
उच्च शिक्षा, कला, तकनीक, प्रबंधन, प्रसाशन, विद्युत, मोटर वाहन के सबंधित कार्यों में किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। किसी योग्य व्यक्ति से मित्रता का लाभ होगा। संतान पक्ष को वैवाहिक जीवन से जोड़ने में महती प्रगति होगी। यात्रा में अजनबी के झांसे में न आएं, लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
भूमि व भवन संदर्भों में किस्मत साथ देगी। निर्माण व विक्रय के कार्यों में तरक्की के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। मोटर वाहन, प्रबंधन, लेखन, सम्पादन, वणिज्य से संबंधित कार्यों में महती उन्नति होगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता होगी। आय के नवीन स्रोतों को विकसित करने की चिंताएं उभर सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। धन निवेश के प्रयासों को कामयाबी प्राप्त होगी। धर्म कार्यो में आयोजनों में रूचि होगी। सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवादों से बचें। प्रेम संबधों में अनबन न हो अस्तु अचानक गुस्से से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भू-जायदाद के संदंर्भों मे नाना विधि लाभ के योग हैं। सैन्य, तकनीक, चिकित्सा, प्रबंधन, नेतृत्व के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित प्रगति के योग हैं। विरोधी पक्ष को मात देने की ताकत विकसित होगी। सेहत संदंर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित-आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें। धन मामलों में अधिक व्यय हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सेहत में स्फूर्ति व जोश का एहसास होगा। कार्य व व्यावसाय मामलों में चल रही रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य लंबे समय के अनुबंधों की बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही अदालती विवादों को बढ़ा सकते हैं। साहस के साथ धैर्य रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
तकनीक, मोटर, वाहन, सैन्य, अभियांत्रिकी, वाणिज्य, न्याय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। किसी उच्चपदस्थ अधिकारी के मध्य महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा हो सकती हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सेहत मामलों में सुस्ती के आसार हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आमदनी के संबंधित स्रातों से अच्छा लाभ होगा। ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म कार्यो के आयोजन के योग है। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। बौद्धिक स्तर उच्च होगा। निजी संबंधों मे चाहत व निकटता का लाभ होगा। कोई अधीनस्थ व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
भूमि-भवन के मामलों में दिनों-दिन प्रगति होगी। निर्माण व आवासीय स्थलों की साज-सज्जा में लाभ के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार से संतोष होगा। सेहत संदर्भों में कंधे, बाजू, घुटनों व गले संबंधी विकार हो सकते हैं। संबंधित पक्षों का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment