Friday 23 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24  अक्टूबर 2015

पंचांग 24 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः एकादशी प्रातः 07.13 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः शतभिषा, प्रातः 10.05 बजे तक, योगः वृद्धि प्रातः 10.32 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.31 सूर्यास्तः 5.38 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।
नोटः द्वादशी तिथि का क्षय है।

राशिफल 24 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कला, शिक्षा साहित्य, तकनीक, चिकित्सा, प्रबंधन, कानून, नेतृत्व के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने में रूचि होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन लाभकरी होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। यात्रा व विदेश मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। अदालती विवादों मे कशमकश करनी पड़ सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
रोजगार के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। मातृ पक्ष से निकटता होगी। उत्पादन व विक्रय संबंधों में पिछले दिनों हुए घाटे की भरपाई के योग हैं। प्रेम संबंधों मे अपनेपन का एहसास होगा। अचानक ही निकटवर्ती लोगों के मध्य झगड़े की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
समाज व धर्म के कार्यों में अग्रणी भूमिका की सराहना होगी। चित्त निर्मल व मन में सकारात्क विचारों की आवृत्ति होगी। भ्रात पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। सेहत संदर्भों में जोड़ों के दर्द व बाजुओं की पीड़ाओं का हल होगा। भू-जायदाद व पैतृक संम्पत्ति को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जीवन को खुशहाली का आधार प्राप्त होगा। यात्रा व विदेश मामलों के प्रयासों को अचानक ही कोई सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। भूमि मामलों में किस्मती होगे। पिता से निकटता का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
विदेश व यात्रा मामलों में महती तरक्की होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ कर चलना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
तकनीक, प्रबंधन, कला, शिक्षा, मोटर वाहन, के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। विदेश व निवेश के संदर्भों में उन्नति के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने की क्षमता विकसित होगी। ऋणों के भुगतान का समर्थ होगा। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के योग हैं। आपका आँगन मातृत्व सुख से खिल उठेगा। सार्वजानिक जीवन में मान व बड़ाई के योग हैं। धन मामलों में इच्छित लाभ प्राप्त होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनूकूल होगा। लेन-देन व यात्रा संबंधों में तनाव हो सकते हैं। अनावश्यक उग्रता से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। आपकी दक्षतापूर्ण सक्रिया का लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में प्रगति के योग हैं। पिता से आदर्श गुणों की सीख प्राप्त होगी। मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। निजी संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी, पूंजी व यात्रा संबंधों में चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
धर्म व सामाजिक कार्यों में सक्रिया होगी। आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति हेतु नवीन प्रायासों पर विचार हो सकता हैं। नये वस्त्राभूषणों की खरीद की पहल होगी। प्रेम संबंधों में साथी से निकटता प्राप्त होगी। सेहत संदर्भों में अचानक ही सुस्ती के आसार हैं, उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भूमि-भवन मामलों में प्रगति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में रूचि होगी। उत्पादन व विक्रय मामलों में कामयाबी हेतु सक्रियता को बढ़ाना होगा। रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। अदालती मामलों में विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। मन में उत्साह व उमंग का संचार होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो प्रणय संबंधों में निश्चित रूप से बंधने के योग हैं। कोई इच्छित कार्य पूर्ण होगा। किसी निकटवर्ती को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मजबूत आधार प्राप्त होगा। नेतृत्तव, कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, प्रबंधन, नाट्य, चिकित्सा, कानून, के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। श्रम शक्ति में वृद्धि के योग हैं। पत्नी व बच्चों में मध्य अनबन हो सकती है। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment