Monday 12 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 13 अक्टूबर 2015

पंचांग 13 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः प्रतिपदा की वृद्धि हैं जो बुधवार प्रातः 08.02 बजे तक है, वारः मंगलवार, नक्षत्रः चित्रा, रात्रि 04.38बजे तक, योगः वैधृति रात्रि 11.17 तक, करणः किस्तुघ्न, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.24 सूर्यास्तः 5.49 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।
नोटः आज आश्विनी मास की शरद् नवरात्रे प्रारम्भ हो रही हैं। जिसमें घटस्थापना का मुहुर्त व पूजा पाठ की सारगर्भित विधि हमारे लेख नवरात्रे में देख सकते हैं, या अधिक जानकारी हेतु पवित्र ज्योतिष केंद्र मे सम्पर्क करें।

राशिफल 13 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आर्थिक क्षेत्रों मे मनोनुकूल उन्नति होगी। किया गया प्रयास सफलता के संकेत देगा। मातृ पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की कला होगी। निजी संबंधों मे अनबन न हो, अस्तु क्रोध से बचें। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी युक्त हो सकता है। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
उच्च शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, प्रबंधन, कानून, राजनीति व्याख्यान, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में महती कामयाबी हासिल होगी। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। निजी संबंधों मे निकटता का एहसास होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
  
मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भवन, भूमि के संदर्भों में महती प्रगति के आसार हैं। आवासीय स्थल को आधुनिकता से लैस करने में रूचि होगी। कार्य क्षेत्रों मे निपुणता का लाभ होगा। तय समय में कार्य करने का तोफा संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया जा सकता है। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती है। यात्रा व बड़ी पूंजी के लेन-देन में लापरवाही से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई महती सफलता प्राप्त होने के योग हैं। किसी संस्था के मध्य लंबे अनुबधों में हस्ताक्षर हो सकते हैं। निजी संबंधों में चाहत व लगाव होगा। पूंजी निवेश में धन लाभ के योग है। सेहत मामलों में सुस्ती के आसार हैं। नियमित व्यायाम के साथ पौष्टिक आहारों के सेवन में कोताही न करें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। उत्पादन, विक्रय,  प्रबंधन, फिल्म, कला, कानून के संबंधित मामलों में इच्छित सफलता प्राप्त होगी। अपनों के मध्य ताल-मेल स्थापित करने मे रूचि होगी। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। स्थानीय यात्रा व पूंजी मामलों मे सावधानी अपेक्षित है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत खिली हुई व ताजगी से पूर्ण होगी। मन में श्रेष्ठ विचारों का उदय होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग विद्यमान हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। आय के स्रातों को उच्च करने हेतु और सयम देना पड़ सकता है। निजी कार्यो मे भागदौड़ बढ़ सकती है। धैर्य व संयम अपेक्षित होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
अदालती मामलों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। आजीविका के प्रयासों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। यात्रा व विदेश संदर्भों में कशमकश करनी पड़ी सकती है। धन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, उच्च शिक्षा, सहित्य, फिल्म, संगीत, वादन, सैन्य के संबंधित कार्यो में महती प्रगति के योग हैं। कार्य क्षमताओं की प्रसंशा होगी। धन निवेश में लाभ के योग है। पूंजी का स्तर और उच्च हो सकता है। प्रयासों को जारी रखें। भवन व वाहन में मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।  सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। जल्दीबाजी में निर्णय न लें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। उच्चाधिकारियों के द्वारा सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता स्थापित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के ये योग हैं। किसी समीपस्थ को अर्थ लाभ दिलाने में कामयाबी होगी। भ्रात पक्ष के मध्य तनाव के आसार है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। तकनीकी मामलों में कोई अनुभवी व्यक्ति सहायता का भरोसा देकर हौसले में वृद्धि कर सकता है। सेहत संदर्भों मे गिरावट हो सकती हैं। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
तकनीक, कला, फिल्म, साहित्य, सौदर्यं सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की महती क्षमता विकसित होगी। अपनों के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत में आन्तरिक पीड़ाएं न हो, अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य कुशलता में इच्छित वृद्धि के योग हैं। तकनीक, चिकित्सा, साहित्य, कला, गायन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। आय के साधनों से अच्छा लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य चाहत होगी। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों में चिंताएं दे सकते हैं। साहस व धैर्य से चलना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


4 comments:

  1. Thank you for sharing such detailed information.
    Best Marriage Bureau in Bangalore India’s No.1 and Most Trusted Matrimonial service provider.All Profiles is verified by Trained marriage brokers in bangalore.

    ReplyDelete
  2. Good post thanks for share information.

    Durgaanugarha astrology center. Best Astrologer In hubli

    ReplyDelete