Monday 19 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 20 अक्टूबर 2015

पंचांग 20 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः सप्तमी दोपहर .02.23 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा दोपहर 02.34बजे तक, योगः सुकर्मा रात्रि 09.25 तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.29, सूर्यास्तः 5.42 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 20 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई स्थापित होगी। प्रभावशाली व परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में आपकी पहचान होगी। राजकीय व प्रशासकीय क्षेत्रों के संबंधों में क्षमताओं का लाभ प्राप्त होगा। धनार्जन के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। सेहत संदर्भों में उतार-चढाव की स्थिति हो सकती है। तामसिक आहारों के सेवन से दूरी बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। पितृ पक्ष आपकी व्यावहारिकता से प्रसन्न होगा। कला, साहित्य, व्याख्यान, तकनीक, तैराकी, फिल्म, सलाहकार, परामर्शदाता के संबंधित कार्यो में महती प्रगति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत मामलों में गिरावट न हो अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कार्य व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। देशी व अन्तर्देशीय कारोबार के विस्तार को सफलता प्राप्त होगी। गृहस्थ जीवन में खुशहाली होगी। लंबी यात्रा व पूंजी संदर्भों में जरूरी दस्तावेजों के विवाद हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ होगा। आजीविका क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति के योग हैं। धन निवेश के मामलों मे किस्मत साथ देगी विदेशी संदर्भों में लाभ के योग हैं। लंबी व सुखद यात्रा होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव पूर्व हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही विवादों को बढ़ा सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। मनोरंजन के साधनों से लाभ होगा। अपनों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। धर्म कार्यों में रूचि होगी। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में प्रगति के योग विद्यमान है। शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन, के क्षेत्रों में दक्षता का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निकटता के योग हैं। किसी निकट व्यक्ति को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
माता-पिता से स्नेह व धन का लाभ होगा। भवन व मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। भूमि व भवन के क्रय-विक्रय कारगर होगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी।  अधीनस्थ कर्मियों के मध्य सामंजस्य होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पूंजी मामलों में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। फिल्म, कला, सौदर्य, व्याख्यान, संगीत, नृत्य, प्रबंधन, सैन्य, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। देवाराधन में रूचि हो सकती हैं। लंबी यात्रा के सुखद योग हैं। भू-जायदाद के मामलों में विवादों की आशंका है। संबंधित मामलों का ध्यान रखें। निजी संबंधों में कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
अदालती मामलों मे विजय के योग हैं। शुत्रु पक्ष को पराजित करने की शक्ति होगी। भू-जायदाद के संदंर्भों मे मनोनुकूल लाभ के योग हैं। कला, साहित्य चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी होगी। जीवन साथी के मध्य तनाव न हो, अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। तामसिक आहारों के सेवन हानिप्रद हो सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की आवृत्ति होगी। मनोरंजन के साधनों के प्रयोग में रूचि होगी। मन प्रसन्न व तन खिला हुआ होगा। बशर्ते छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। धन निवेश में महती प्रगति होगी। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों में विवादों को बढ़ा सकते है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
प्रतियोगी, कला, कानून, के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। सामाजिक जीवन में मान सम्मान का स्तर उच्च होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल विकसित होगा। भ्रात पक्ष के मध्य निकटता होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनाव पूर्ण हो सकता है। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
प्रतिायोगी क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। धनार्जन के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। संतान पक्ष की उन्नति से प्रसन्नता होगी। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। भू-जायदाद के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। यात्रा के संदर्भों में सावधानी अपेक्षित होगी। सेहत सुखद रहे, अस्तु तामसिक आहारों के सेवन  से दूरी रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
मातृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। मोटर वाहन, भूमि-भवन के संबंधित मामलों में उन्नति होगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान स्थापित होगा। दक्षताओं का बढि़या लाभ होगा। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से इच्छित साहित्य प्राप्त करने में प्रगति होगी। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। उत्तेजित होने से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment