Friday 9 October 2015

PavitraJyotish: Daily Rashifal


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 10 अक्टूबर 2015

पंचांग 10 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः त्रोदशी रात्रि 12.17 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी, सायं 07.24 बजे तक, योगः शुक्ल रात्रि 08.17 तक, करणः गर, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक,  सूर्योदयः 6.23 सूर्यास्तः 5.52 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 10 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
चित्त निर्मल व बुद्धि कुशाग्र होगी। कला कौशल का उत्तम लाभ होगा। अपनों के मध्य ताल मेल स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग हैं। कोई नन्हा मेहमान खुशियों को बढ़ा सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में भागदौड़ व दबाव हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
गृहस्थ जीवन में सुख के साधनों में वृद्धि होगी। निवास स्थान को आधुनिक रूप देने में रूचि होगी। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। सामाजिक जीवन में किसी विद्वान व्यक्ति की निकटता का लाभ होगा। धन निवेश में मनोनुकूल प्रगति होगी। आमदनी का स्तर उच्च करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में महती प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयास को जारी रखें, निश्चित सफलता के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों मे अनबन की स्थिति हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भू-जायदाद के संदर्भो में तरक्की के योग हैं। किए गए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य खुशी के पल होगे। धन मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। सेहत के संदर्भो में नरमी के आसार है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
स्वास्थ्य मामलों में नूतन किन्तु सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। आपकी रूचि कार्य कौशल को निखारने में हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य समय देकर प्रसन्नता का एहसास होगा। सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। धन मामलों मे भागदौड़ हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आजीविका के क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण सफलता साहिल होगी। प्रतिष्ठत संस्था में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो दाम्पत्य के पवित्र बंधनों में बधने के योग हैं। किया गया निवेश लाभप्रद होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कार्य क्षेत्रों में कार्यानुभव का सम्मान प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षताओं को निखारने मे जोर हो सकता है। आमदनी का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में रूचि होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन बढि़या है। शत्र पक्ष अचानक ही कोई विवाद उठा सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
गृहस्थ जीवन में सुख शांति होगी। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। संगीत, सैन्य, बहादुरी, तैराकी व क्रीड़ा से संबंघित क्षेत्रों में कामयाबी हासिल होगी। फिल्म निर्माण व उत्पादन के कार्यों में किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य अनबन की स्थिति उभर सकती है।अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अचानक ही कोई सुनहरा अवसर हाथ लगेगा। कारोबार के संबंधित क्षेत्रों मे घाटे की भरपाई करने में कुछ और समय देना पड़ सकता है। निजी संबंधों मे अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान उच्च होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों मे विजय के प्रबल योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में नई ऊॅंचाई हासिल होगी। अपनों के मघ्य तालमेल स्थापित करने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं। निर्माण के कार्यों को अंतिम रूप देने में और समय लग सकता है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। मातृत्व सुख के संकेत प्राप्त होगें। कार्य व व्यावसाय से संबंधित क्षेत्रों में दक्षता का लाभ होगा। उत्पादन व विक्रय से संबंधित कार्यो में कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है। सेहत चुस्त व खिली हुई होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब करने की साजिश रच सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कानूनी मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। मामा की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे दक्षता का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है। सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल             



No comments:

Post a Comment