Saturday 10 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 11 अक्टूबर 2015

पंचांग 11 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः चतुर्दशी रात्रि 03.00 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी, सायं 10.34 बजे तक, योगः ब्रह्म रात्रि 09.21 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः प्रातः 6.23 सूर्यास्तः 5.51 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 11 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
साहसिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की खरीद में रूचि होगी। लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। विदेश व व्यापारिक मामलों में अनूठी प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। शत्रु पक्ष अदालती विवादों को पुनः उठा सकते हैं। संबंधित हलुओं का ध्यान रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की आवृत्ति होगी। संनान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। कला, साहित्य, संगीत के क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति होगी। आमदनी बढ़ाने की कोशिशों को सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। यात्रा व विदेश, कारोबार में तनाव की आशंका हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भवन-वाहन के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। उच्चाधिकारियों के साथ आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ करनी पड़ सकती हैं। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सरकारी व निजी कार्यों मे दिनों-दिन उन्नति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आजीविका के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। तैराकी व तरल पदार्थों के कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी। निजी संबंधों मे मधुरता बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है, कटु शब्दों से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पैतृक सम्पत्ति में धन लाभ के योग हैं। अचल सम्पत्ति में मामलों मे किस्मत साथ देगी। अदालती विवादों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। कार्य क्षेत्र में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन लाभ हेतु प्रयासों को और तीव्र करना होगा। कानूनी मामलों मे विवाद गहरा सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत संदर्भों में लाभ के योग हैं। मन में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। धन मामलों में लाभ होगा। कारोबार व रोजगार के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई हासिल होगी। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। कार्य कौशल को निखारने में रूचि होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु मन से प्रयासों को करना पड़ेगा। निजी संबंधों व सेहत मामलों मे गिरावट की आशंका हैं। यात्रा व विदेश संदर्भों में सावधानी अपेक्षित है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, शिक्षा, साहित्य, प्रबंधन के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से तकनीक कौशल बढ़ाने में मद्द प्राप्त होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का समय सौहार्द पूर्ण होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। निकट रिश्तो को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। कार्य व व्यापार को विस्तारित करने पर अमल हो सकता है। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गुप्त रहस्यों को अचानक ही उजागर कर सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आर्थिक क्षेत्रों की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। किया गया धन निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। पत्नी के मध्य मधुरता के योग हैं। भू-जायदाद के सन्दर्भों में विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखना होगा। सेहत पक्ष के मध्यम होने के आसार हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में सुख शांति स्थापित होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद पर विचार हो सकता है। अपनों के मध्य हंसी, खुशी के पल होगे। सामाजिक जीवन में प्रगति हेतु व्यावहारों को लचीला बनाना होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। यात्रा व विदेश तथा कारोबार को बढ़ाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन मे महती प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत को चुस्त रखने हेतु नियमित दिनचर्या में रूचि हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में और समय देना पड़ सकता है। बड़ी पूंजी के लेन-देन में किसी अजबनी का विश्वास न करें। यह समय सूझबूझ कर चलने का है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

No comments:

Post a Comment