Wednesday 14 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 अक्टूबर 2015

पंचांग 15 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्:2072, शक संवत्ः 1937,मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वितीया तिथि की वृद्धि हैं जो गुरूवार प्रातः 10.12 बजे तक है, तद्पोरान्त तृतीया तिथि है। वारः गुरूवार, नक्षत्रः ,स्वाती की वृद्धि हैं जो गुरूवार को प्रातः 07.21बजे तक, योगः प्रीति रात्रि 12.29 तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.26 ,सूर्यास्तः 5.47 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 15 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण सफलता के योग हैं। आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। अधीनस्थ कर्मियों को प्रसन्न करने की क्षमता विकसित होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कोई नजदीकी गोपनीय तथ्यों को अचानक ही उजागर कर सकता है। सावधानी अपेक्षित है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
गृहस्थ जीवन को संवारने के शुभ अवसर होगे। कार्य व व्यावसाय में महती सफलता के योग हैं। धन मामलों में उन्नति होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कानूनी विवादों में विजय के योग हैं। किसी निकट रिश्ते में चिंताएं हो सकती हैं। निजी संबंधो के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महती प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार कामयाबी के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के होगी हैं। रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगा। यात्रा व बडी पूंजी में चिंताएं हो सकती हैं, सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रो में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल व मधुरता होगी। आधुनिक मनोरंजन में रूचि होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन के निर्माण व क्रय-विक्रय में लाभ के होगा। निजी संबधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। उग्रता से बचना होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज कार्य व व्यावसाय की प्रगति हेतु महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता होगी। सेहत संभर्दों मे नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। लंबी यात्रा व लेन-देन में सावधानी अपेक्षित होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
उधार दिया गया धन पुनः प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धी ब्रांड को मात देने की कला विकसित होगी। उत्पादन व विक्रय के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। पिता व माता से स्नेह व धन का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। लंबी यात्रा होगी। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
दाम्पत्य जीवन में सुख-संतोष का एहसास होगा। रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक बेहतर होगा। अपनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत खिली तथा सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगी। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों की आशंका हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।
  
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आपके कार्य व व्यावहार प्रशंसनीय होगें। आजीविका के क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में लाभ हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। स्व जरूरतों को पूरा करने की क्षमता होगी। सेहत संदर्भो में गिरावट की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
पारिवारिक जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। तकनीक क्षमताओं के बढ़ाने में महती प्रगति होगी। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से धर्म कार्य सम्पन्न होगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता के योग हैं। आमदनी का स्तर उच्च होगा। भू-जायदाद में कानूनी विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
राजनैतिक जीवन में महती प्रगति होगी। कार्य व दक्षताओं का उत्तम लाभ होगा। उच्चाधिकारियों के मध्य महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा। पिछले भुगतानों को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। जायदाद मामलों के अंतिम निर्णय में अपनों की सलाह लें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में क्षमताओं का लाभ होगा। धन निवेश के प्रयासों को सफलता हासिल होगी। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। निजी संबंधों मे मधुरता के योग हैं। मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। जायदाद संदर्भों में अदालती विवाद हो सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं का उत्तम लाभ होगां। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता के योग हैं। यदि आप ऋणी हैं, तो उन्हें भुगतान करने की क्षमता होगी। साहसिक व क्रीड़ा संबंधों में सम्मान होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, उचित चिकित्सीय सलाह लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment