Wednesday 28 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 29  अक्टूबर 2015

पंचांग 29 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः द्वितीया: प्रातः11.02 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः कृतिका, सायं 06.37 बजे तक, योगः व्यातीपात: प्रातः 10.51 तक, करणः गर, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः वृषभ, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.35 सूर्यास्तः 5.34 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 29 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पूंजी मामलों में किस्मत साथ देगी। कार्य व व्यापारिक प्रसार हेतु दूरस्थ क्षेत्रो की सुखद यात्रा के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आपकी कार्य शैली की सराहना उच्च स्तर पर हो सकती है। सेहत संदर्भों सुस्ती के आसार है। किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। मन में उमंग व उत्साह होगा। अपनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो दाम्पत्य सूत्रों में जल्द ही बंधने के संकेत प्राप्त होगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में इच्छित लाभ प्राप्त होगा। यात्रा व लेन-देन के मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
दैनिक कार्यों में उत्साह व तरक्की प्राप्त होगी। रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। मनोरंजन के साधनों के प्रयोग में रूचि होगी। कार्य कुशलता बढ़ाने हेतु नए अवसर सुलभ होगे। पूंजी निवेश के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत मामलों को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। नवीन उपयोग के साधनों की खरीद मे रूचि होगी। अमादनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। तकनीक योग्यताओं को निखारने हेतु भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। भूमि मामलों में विवादों की आशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। उच्च पदस्थ अधिकारियों के मध्य किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आय के साधनों को उच्च करने हेतु भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। मनोरंजन के साधनों मे रूचि होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य लगाव होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग देने की इच्छा जाग्रति हो सकती है। सामाजिक जीवन में अचानक ही तनाव हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आधुनिक सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में योग्यताओं का लाभ होगा। किसी कुशल व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण औद्योगिक उन्नति की वार्ता हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। उचित खान-पान के साथ ही नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत में सबलता का एहसास होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी का समाचार प्राप्त होगा। मातृत्व सुख के सुन्दर योग है। धन निवेश में लाभ होगा। प्रतियोगी क्षेत्र में लाभ के योग हैं। कला, कौशल को निखाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
भू-जायदाद के अदालती विवादों में विजय के योग है। मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। तकनीक, चिकित्सा के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग है। सुख के साधनों में इजाफा होगा। निवेश में लाभ के योग है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। शत्रु पक्ष विवादो में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कला, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग है। आय के साधनों से इच्छित लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में महती उन्नति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सामाजिक जीवन में मान-बढ़ाई स्थापित होगी। क्रीड़ा क्षेत्रों में प्रगति हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भवन व वाहन मामलों में किस्मत साथ देगी, क्रय-विक्रय के क्षेत्रों में अनूठी प्रगति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग है। दाम्पत्य जीवन में सुख के सधनों की आवृत्ति होगी। आमदनी के साधनों को उन्नत करने की चुनौती हो सकती है। बड़ी पूंजी में सावधानी अपेक्षित होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सरकारी व निजी क्षेत्रों महती प्रगति के योग हैं। अपनो के साथ लगाव व चाहत होगी। धन निवेश में लाभ होगा। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मैत्री भाव प्राप्त होगा। पैतृक मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। भू-जायदाद के संदर्भों में अदालती विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment