Sunday 4 October 2015

PavitraJyotish: Daily Rashifal


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 05 अक्टूबर 2015

पंचांग 05 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अष्टमी दोपहर 02.46 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः आद्र्रा प्रातः 07.45 बजे तक, योगः परिघ सायं 06.00 तक, करणः कौल सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.20, सूर्यास्तः 5.58 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 05 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई हासिल होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कला, साहित्य, संगीत, प्रबंधन, व दलाली के संबंधित कार्यों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजन होंगे। आर्थिक क्षेत्रों में  किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों  में अचानक ही पीड़ाएं हो सकती हैं। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भू-जायदाद के संदर्भों मे आपका पक्ष बेहतर होगा। कानूनी विवादों में विजय के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। फिल्म, कला, साहित्य, संगीत, प्रबंधन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद छिड़ सकते हैं

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
वैवाहिक जीवन मे सुख-शांति का आगमन होगा। आधुनिकता के साथ ही धार्मिकता को जोड़ने पर जोर हो सकता है। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। माता-पिता को आपके कार्यो से प्रसन्नता होगी। जिनी संबंधो में लगाव च चाहत होगी। अचानक ही अर्थ व्यय का भार बढ़ सकता है और धनाभाव हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अपनों के मध्य प्यार व चाहत कायम रखने में सफल होगें। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष के शैक्षिक स्तर को उठाने में रूचि होगी। नवीन भवन के निर्माण में और समय देना पड़ सकता हैं। सेहत के लिहाज से आज का समय कुछ मध्ययम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं, किए गए प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी।  आमदनी बढ़ाने हेतु प्रभावशाली उपाय के, अमल पर विचार हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक संदर्भों मे चिंताएं उभर सकती हैं। शत्रु पक्ष अदालती विवादों को पुनः हवा दे सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे दिनों-दिन उन्नति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु और मेहनत करनी पड़ सकती है। निवास स्थान को आधुनिकता से युक्त करने मे रूचि होगी। स्वजनों के मध्य अचानक ही तनाव हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में हंसी खुशी के पल होगे। भौतिक सुख के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म लाभ की लंबी यात्रा हो सकती हैं। सेहत संदर्भो में स्वास्थ्य की पीड़ाएं न, हो अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों  को कम न करें, निश्चित सफलता के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा।  लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छी छबि स्थापित होगी। सेहत संदर्भों में आंतिरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सेहत खिली हुई व सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों मे चाहत व निकटता होगी। लंबे सफर के दौरान किसी अजनबी व्यक्ति के झांसे मे न आएं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर विचार करे लें। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार है। लंबे सफर के दौरान अनजान व्यक्ति का भरोसा न करें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
संतान पक्ष की तरक्की का शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहित्य, कला, तकनीक, चिकित्सा के संबंधि क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। पूंजी का स्तर उच्च होगा। रहन-सहन को उच्च करने में उत्साह होगा। प्रेम संबंधों मे चाहत व लगाव होगा। भवन व वाहन मामलों में विवादों की आशंका है। सूझबूझ बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों मे महती प्रगति होगी। बौद्धिक व शारीरिक क्षमताओं का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। उच्चाधिकारियो के मध्य तालमेल स्थापित होगा। जीवन साथी के मध्य मधुरता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। यह समय सूझबूझ कर चलने का है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment