Friday 30 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 31 अक्टूबर 2015

पंचांग 31 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः पंचमीः प्रातः 05.13 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः मृगशिरा, दोपहर 03.58 बजे तक, योगः शिव: रात्रि 02.30 तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.36 सूर्यास्तः 5.33 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 31 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सामाजिक स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। सार्वजानिक मंच से सम्बोधन के सुनहरे अवसर होगे। अपनों के मध्य तालमेल होगा। रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। सेहत मामलों गिरावट की आशंका है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भू-जायदाद के संदर्भों में मनोनुकूल लाभ होगा। चल विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश के मामलों में अनूठी प्रगति के योग है। उत्पादन व विक्रय के संबंधित पक्षों को उच्च करने हेतु देशाटन हो सकता है। सेहत संदर्भों में नेत्र, सिर, रक्त विकारों की आशंका है। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। मन उमंग व उत्साह से परिपूर्ण होगा। शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक, चिकित्सा, कानून के संबंधित मामलों में इच्छित सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता होगी। शत्रु पक्ष अदालती विवादों को बढ़ा सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेखन, क्रीड़ा, सैन्य, चिकित्सा, राजकीय कार्यों में उच्च कामयाबी हेतु कड़ी मेहनत अपेक्षित होगी। पूंजी स्तर उच्च करने हेतु और समय देना होगा। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आमदनी के साधनों से उच्च लाभ के योग हैं। कार्य व दक्षताओं को बढ़ाने हेतु सुनहरा अवसर होगा। चिकित्सा, प्रबंधन, सलाहकार के संबंधित कार्यों में मान व बड़ाई हासिल होगी। सुख के साधनों को जुटाने मे रूचि होगी। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। मातृ पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। धैर्य व विवेक का क्रम अपेक्षित होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
वाहन व भवन मामलों में नवीनता की पहल हो सकती है। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य अनूठा तालमेल स्थापित होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में निश्चित सफलता के योग है। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अनूठे अवसर प्राप्त होगे। आजीविका के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। तकनीक योग्यताओं को निखारने में किसी अनुभवी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबधों में अनबन हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। अचल सम्पत्ति में विवादों की आशंका है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता प्राप्त होगी। नूतन वस्त्राभूषण की खरीद पर रूचि हो सकती है। अनुसंधान, लेखन, अध्यापन, तकनीक, मोटर वाहन, सैन्य, के संबंधित क्षेत्रों में महती उन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोशयुक्त होगा। शारीरिक व मानसिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता स्थापित होगी। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य जरूरी बैठक के योग हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में अचानक ही यात्रा हो सकती है। कोई निकट व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को सार्वजानिक करने की साजिश रच सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आजीविका के साधनों को गति देने हेतु अवसर होगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। लंबी यात्रा में अजनबी व्यक्त्ति के झांसे में न आएं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक जीवन स्तर अधिक उन्नत होगा। आमदनी के स्रातों से बढ़िया लाभ होगा। कला, कानून, साहित्य, चिकित्सा, खेल, तैराकी, फिल्म निर्माण के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग हैं। भवन व वाहन संदर्भों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य नजदीकी का लाभ होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धर्म कार्यो के आयोजन होगे। राजनैतिक जीवन में रूतबा स्थापित होगा। रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही तकरार की स्थिति हो सकती है। उत्तेजित होने से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment