Thursday 29 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 30 अक्टूबर 2015

पंचांग 30 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः तृतीया: प्रातः08.25 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः रोहिणी, सायं 04.57 बजे तक, योगः वरियान: प्रातः 07.31 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः वृषभ, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.36 सूर्यास्तः 5.34 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।
नोटः चतुर्थी तिथि का क्षय है।

राशिफल 30 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की के योग हैं। धनार्जन में लाभ होगा। अदालती मामलों में विजय होगी। संतान पक्ष को विकसित करने की रूचि होगी। भूमि-मामलों में इच्छित लाभ के योग हैं। सरकारी कार्यो को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वैवाहिक जीवन बेहतरी के संकेत देगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में तकनीक व बौद्धिक क्षमताओं का उत्तम लाभ होगा। स्वास्थ्य चुस्त सकारात्क ऊर्जा से पूर्ण होगा। धन मामलों में भाग्य साथ देगा। लंबी यात्रा व अदालती संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।


मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी। नवीन वस्त्राभूषण के खरीद मे रूचि होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। लंबी यात्रा में जरूरी दास्तावेजों को संभाल कर रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
तकनीक, कला, साहित्य, चिकित्सा, कानून के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। आर्थिक उन्नति का आधार मजबूती के संकेत देगा। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में तनाव हो सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति के योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं का उत्तम लाभ होगा। सामाजिक जीवन मे पहचान का दायरा उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य किसी खास मामले पर विचार विमर्श हो सकता है। बड़ी-पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है, सूझबूझ से काम लें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आर्थिक उन्नति के प्रयासों में तेजी के योग हैं। लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन में अमल हो सकता है। भ्रात पक्ष के सहयोग से सामाजिक पहचान का स्तर उच्च होगा। लंबी यात्रा व निवेश में किस्मत साथ देगी। सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम मामलों में अनबन न हो, अतएव कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
राजनैतिक जीवन मे कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। दूरस्थ क्षेत्रों की लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की होगी। दाम्पत्य जीन में खुशहाली के अवसर होगे। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान के साथ ही नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। प्रणय संबंधों में निकटता का लाभ होगा। धनार्जन के स्रोतों से अनूठा लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से तकनीक दक्षताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आय के स्रोतों को मजबूती देने की योजनाओ पर अमल हो सकता है। कार्य व व्यापार के प्रसार हेतु लंबी व सुखद यात्रा के योग है। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। ननिहाल पक्ष से निकटता का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। पूंजी का स्तर उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। फिल्म, कला, शिक्षा, साहित्य, के क्षेत्रों मे दिनों-दिन तरक्की होगी। पूंजी निवेश के मामलों में लाभ के योग हैं, प्रेम संबंधों में चाहत होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भो में अचानक ही विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। प्रेम मामलों में अनूठी वार्ता छिड़ सकती है। बड़ी पूंजी में वादा खिलाफी से तनाव हो सकते हैं। धैर्य बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कारोबार को उन्नति प्राप्त होगी। पिछले प्रयासों का खूबसूरत असर होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सरकारी व निजी क्षेत्रों के संबंधित कार्यों में महती प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें। प्रेम संबंधों में असयोग हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment