Wednesday 30 September 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 01 अक्टूबर 2015

पंचांग 01 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः चतुर्थी सायं 06.56 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः भरणी प्रातः 10.08 बजे तक, योगः वज्र रात्रि 01.18 तक, करणः बव सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक सूर्योदयः 6.18 सूर्यास्तः 6.03 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 01 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
मन प्रसन्न व सकारात्मक विचारों से युक्त होगा। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि के योग हैं। तकनीक व चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। भू-जायदाद के संबंधों में अदालती विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
राजनैतिक जीवन में मान-सम्मान हासिल होगा। आजीविका के प्रयासों को महती प्रगति प्राप्त होगी। कार्यालय को नवीन तरह से सजाने की उत्सुकता होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल कायम होगा। ऋणों के भुगतान हेतु कड़ी मेहतन अपेक्षित होगी। निजी संबंधों में व धन मामालों में चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आय के स्रोतों से अनूठा लाभ प्राप्त होगा। आपके प्रयासों का बेहतर असर होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे किस्मत के सितारे बुलंद होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों में चाहत व मधुरता होगी। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सैन्य, चिकित्सा, कला, साहित्य, कानून के संबंधित क्षेत्रों मे दक्षता का सम्मान होगा। जल व तैराकी मामलों मे शूरता का सम्मान प्राप्त हेागा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्नता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य कहासुनी हो सकती है। अप्रिय व अनैतिक शब्दों के प्रयोग से बचना होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आर्थिक मामलों में तरक्की के योग हैं। आज किसी योग्य व अनुभवी व्यक्ति से तकनीक सहायता हेतु चर्चा हो सकती हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। प्रेम संबंधों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। बंधु पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
वैवाहिक जीवन में खुशहाली व तालमेल स्थापित होगा। किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। मात् पक्ष से स्नेह व धन प्राप्त होगा। संतान पक्ष की उन्नति हेतु प्रयासों को तेज करना पड़ सकता है। धर्म कार्यों में निकटवर्ती लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में कानूनी पेंच फंस सकते हैं। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सामाजिक जीवन स्तर उच्चता के संकेत देगा। सेहत खिली हुई व ऊर्जा से पूर्ण होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता कें संकेत देगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता कायम होगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे नवीन तकनीक के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। कानूनी मामलों मे विजय के योग हैं। आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। पूंजी निवेश व यात्रा मामलों में दस्तावेजों के गुम होने की आशंका है। संबंधित पक्षों का ध्यान रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
संतान पक्ष की उन्नति से मन में संतोष होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती सफलता हाथ लगेगी। जीवन साथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।  सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भू-जायदाद के अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च कामयाबी हेतु प्रयासों को मन से अंजाम देना होगा। सामाजिक जीवन में अचानक ही विवादों की आशंका है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल बिठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
स्वजनों के मध्य सुन्दर तालमेल स्थापित होगा। बंधु पक्ष के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।  तामसिक आहारों के सेवन से बचना लाभप्रद होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। अचल सम्पत्ति के मामलों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक प्रबल होगा। नगदी पूंजी के संग्रहण व अधिक व्यय भार चिंताएं दे सकता है। हौसला बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

                                                                                                                      

No comments:

Post a Comment