Tuesday 1 September 2015

Daily Free Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 02 सितम्बर 2015

पंचांग 02 सितम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः चतुर्थी प्रातः 10.17 तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः अश्विनी रात्रि 02.49 बजे तक, योगः वृद्धि रात्रि 10.38 तक, करणः बव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तकसूर्योदयः 6.03, सूर्यास्तः 6.38 बजे।

विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 02 सितम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भवन निर्माण व क्रय-विक्रय के क्षेत्रों मे अनूठी प्रगति होगी। राजनैतिक जीवन को उच्च करने मे सहायता प्राप्त होगी। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। सेहत खिली हुई होगी। विरोधी पक्ष आपके प्रभाव को कम करने की साजिश कर सकते हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus) , , , , वा, वि, वू, वे, वो
मातृ पक्ष के मध्य चल रहे तनावों का अंत होगा। देशीय व विदेशी मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत चुस्त व प्रसन्न होगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की क्षमताओं मे वृद्धि के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। पिछले लेन-देन के संदर्भों मे विवादों की आशंका है। उग्रता से बचें।

मिथुन: (Gemini) , की, कु, , ड.,, के, को, हा
मशीनरी उत्पादों के निर्माण व क्रय-विक्रय में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगे। धन निवेश के संदर्भों में लाभ के योग हैं। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति के साथ मैत्री संबंध स्थापित होगा। रोजगार के क्षेत्रों में सफलता होगी। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। धर्म लाभ हेतु लंबी व सुखद यात्रा हो सकती है। सेहत मामलों में नरमी की आशंका हैं। नियमित दिनचर्या का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
औद्योगिक इकाइयों से लाभ प्राप्त करने में सफलता के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में निकटता व लगाव उत्पन्न होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। जल व जलीय उत्पादो से लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। अचानक व्यय भार बढ़ सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
विद्युत मोटर वाहन व तकनीक के संबंधित क्षेत्रों मे कार्य व व्यावसाय का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आय के साधनों से लाभ प्राप्त करने की कोशिशें सफल होगी। सेहत में जोश व उमंग स्थापित होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सामाजिक सम्मान प्राप्त करने हेतु और समय देना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
संतान पक्ष के शैक्षिक व नैतिक पहलुओं को उठाने में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। कार्यालय संबंधी देशीय व विदेशी यात्रा के सुखद योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता प्राप्त करने में अधिक समय देना होगा। स्वास्थ्य मामलों में सुस्ती व पीड़ाएं उभर सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सेहत खिली हुई व जोश पूर्ण होगी। नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। आजीविका के साधनों में सफलता हासिल होगी। राजनैतिक जीवन में उच्च स्तरीय पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में अचानक ही अदालती विवाद उभर सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को  संभाल कर रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
व्यापारिक संदर्भों में उल्लेखनीय उन्नति के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में सफलता के योग हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल होगा। पूजीं निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में प्रगति हेतु अधिक प्रयास करना होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों मे लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। किसी ईष्ट मित्र के साथ धर्म लाभ की लंबी यात्रा हो सकती है। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी सिद्ध होगे। प्रेम संदर्भों में अकस्मात् तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती हैं। तले-भुने पदार्थों का अधिक प्रयोग न करें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
तकनीक उत्पादों व कल पुर्जों के संदर्भ में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अचल संपत्ति मे लाभ के योग विद्यमान हैं। पति-पत्नी के मध्य लगाव रहेगा। भ्रात, बंधु पक्ष से अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यक्तिगत संदर्भों में तनाव उभर सकते हैं। क्रोध से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। नन्हें मेहमान के आगमन से मातृत्व सुख की सुखद अनुभूति होगी। आय के साधनों से लाभ प्राप्त करने में महती प्रगति होगी। शत्रु पक्ष जायदाद के विवादों को पुनः हवा दे सकते हैं। लंबी यात्रा व उधारी संदर्भों में विवादों की आशंका है। सूझबूझ से चलें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूलता की स्थिति होगी। संतान पक्ष को परिणय के सूत्रों मे पिरोने की ललक होगी। भवन निर्माण व वाहन संदर्भों की आधुनिकता बढ़ाने की दिशा में रूचि होगी। निवेश व भूमि मामलों में अचानक ही लाभ होगा। किसी नजदीकी रिश्तों मे सेहत की चिंताएं हो सकती है। धैर्य कायम रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment