Monday 28 September 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 29 सितम्बर 2015

पंचांग 29 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः द्वितीया रात्रि 01.00 बजे तक है। (प्रतिपदा तिथि का क्षय है।) वारः मंगलवार, नक्षत्रः रेवती अपराहन् 3.00 बजे तक, योगः ध्रुव दोपहर 12.15 तक, करणः तैतिल सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मीन राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.16 सूर्यास्तः 6.06 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।
नोटः पंचक समाप्त अपराह्न 03.00 बजें।

राशिफल 29 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। स्वजनों के मध्य हंसी खुशी के पल होंगे। यात्रा व विदेशी संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा के क्षेत्रों मे इच्छित लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में खुशी का नया समाचार प्राप्त होगा। नगदी पूंजी का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता व चाहत विकसित होगी। लंबी यात्रा व सरकारी कार्यो हेतु भागदौड़ बढ़ सकती है, कार्यो को पूर्ण करने मे थोड़ा समय और लग सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भवन व वाहन सुखों में दिनों-दिन प्रगति होगी। भौतिक सुख के साधनों को क्रमिक रूप से सजाने में रूचि होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आजीविका के क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। नजदीकी रिश्तों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राजनैतिक जीवन में साख स्थापित होगी। किए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। सेहत पहले के मुकाबले खिली हुई होगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। भू-जायदाद के संदर्भो में अचानक ही विवादों की स्थिति हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों से इच्छित लाभ के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम परिणाम होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद के मामलों मे आपका पक्ष पहले से अधिक सबल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्ती भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत संदर्भों में चुस्ती व फुर्ती के योग हैं। नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे निकटता व चाहत होगी। चल रहे मतभेदों को दूर करने मे कामयाबी हासिल होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्रों मे क्षमताओं को बढ़ाने की चुनौती उभर सकती है। सरकारी व विदेशी कार्यों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के समाचार प्राप्त होगे। किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्त होगा। संबंधित कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे मान-सम्मान प्राप्त होगा। मातृ पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। उग्रता से बचना होगा। शत्रु पक्ष विवादों को पुनः उठा सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत, मनोरंजन, खेल प्रबंधन के संबंधित कार्यों मे तरक्की प्राप्त होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। यदि कोई लेन-देन हैं तो उसे चुकाने में कामयाबी हासिल होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। सेहत पक्ष में धीरे-धीरे सुधार होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे अनूठी प्रगति के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में सक्षम होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। लेन-देन के मालमों मे विवाद उभर सकते हैं। संबंधित पहलुओं मे सावधानी अपेक्षित होगी।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक व सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल का विकास होगा। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को और गति देनी होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरम हो सकता है। उचित चिकित्सीय सलाह लें, सहकर्मियों के साथ अनावश्यक न उलझे।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
स्थाई पूंजी के मामलों मे भाग्य साथ देगा। निर्माण व सजावट के कार्यों में महती प्रगति के योग हैं। प्रतियोगी व क्रीड़ा संदर्भों मे उच्च स्तरीय सफलता के योग विद्यमान है। स्थानीय लोगों से अचानक ही विवादों की आशंका है। सूझबूझ कर चलना लाभप्रद होगा। सेहत मामलों में चिंता व परेशानी न हो, अस्तु सजग रहें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
उत्पादन व विक्रय मामलों मे किए गए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। आपकी बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। किया गया धन निवेश फायदेमंद होगा। वैवाहिक जीवन में हंसी खुशी के पल होंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अनावश्यक तनाव दे सकता हैं, उचित समय का इंतजार करें। संयम से काम लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
                                                                                                                     


No comments:

Post a Comment