Saturday 5 September 2015

Daily Forecast for You

               दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 07 सितम्बर 2015

पंचांग 07 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः दशमी रात्रि 03.11 तक, वारः सोमवार नक्षत्रः अद्रा रात्रिः 01.32 बजे तक, योगः सिद्धि दोपहर 12.27 तक, करणः वणिज सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 07 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
बौद्धिक कौशल को निखारने मे महती प्रगति होगी। नूतन योजनाओं को बनाने में व्यस्तता बढ सकती है। सेहत लुभावनी व खिली हुई होगी। भवन को आधुनिक सुखों से सजाने मे सफलता हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य तनाव हो सकते हैं। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। निजी संबंधों मे कटुता की स्थिति हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भू-जायदाद के संदर्भो में निश्चित लाभ के योग विद्यमान हैं। पिता से धन लाभ होगा। कला, तकनीक, लेखन, साहित्य के कार्यों  में महारत हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य मनोरंजन के साधनों का लाभ लेने मे व्यस्तता होगी। प्रेम संदर्भो में तनाव की आशंका है। आजिविका के संदर्भों मे भागदौड़ हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। किए गए धन निवेश में लाभ के योग हैं। यदि आप अविवाहित है तो परिणय के पवित्र सूत्रों मे बंधने की वेला होगी। व्यापारिक संदर्भों की लंबी यात्रा के योग हैं। उच्चाधिकारयों के मध्य तालमेल बिठाने मे मशक्कत करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
घर मे खुशहाली का माहौल होगा। संतान पक्ष की ओर से तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। आजीविका के संदर्भों मे अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। राजनैतिक जीवन में आपकी पहचान एक नेक इंशान के रूप में होगी। धन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। प्रेम संबधों मे उग्रता से बचना लाभप्रद होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आमदनी के साधनों को बढ़ाने में सफलता हाथ लगेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में निर्णय लेने की क्षमताओं मे वृद्धि के योग हैं। अध्ययन व तकनीक के कार्यों में चित्त की एकाग्रता का लाभ होगा। मातृत्व सुख की सुखद अनुभूति के योग हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आजीविका के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का स्तर उच्च होगा। मानसिक व शारीरिक क्षमताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। लेखन, वणिज्य, अध्यापन के क्षेत्रों में आपके कार्यों की सराहना होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ हेतु भाग-दौड का क्रम बढ़ सकता है। निजी संबंधों व यात्रा संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। संबंधित आय के स्रोतों में चल रहा मंदी का दौर समाप्त होगा। व्यापारिक प्रसार के नये मामलों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। राजनैतिक जीवन में किसी प्रतिष्ठत अनुभवी व्यक्ति से समर्थन प्राप्त होने के योग हैं। धन निवेश में लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है। जरूरी दस्तावेजों के हस्ताक्षर मे सावधानी अपेक्षित होगी।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
प्रतियोगी क्षेत्रों की कड़ी मेहनत का असर स्पष्ट तौर पर होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में महती प्रगति होगी। सामाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा का स्तर उच्च होगा। तकनीक व सेहत निखारने के गुणों को विकसित करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। गुप्तागों में पीड़ाओं की आशंका है। अचल सम्पत्ति में एकाएक झगड़े हो सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सेहत खिली हुई व प्रसन्न होगी। अचानक हो रही घबराहट को कम करने मे सहायता प्राप्त होगी। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों मे से अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। व्यापारिक प्रसार की लंबी यात्राएं हो सकती हैं। धन निवेश में लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है। संतान पक्ष की उन्नति हेतु चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
शत्रु पक्ष को पराजित करने में सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों की सेवाओं हेतु दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ में के योग हैं। अचल सम्पत्ति की खरीद-विक्री लाभप्रद हो सकती है। गुप्तांगों मे पीड़ाओं की आशंका है। पत्नी के मध्य अनावश्यक विवादों से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आमदनी के साधनों से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। किए गए प्रयासों का असर दिखना शुरू होगा। मंद गति से चल रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को गति देने में सफलता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। भवन-वाहन के संदर्भों में चिंताएं हो सकती है। शत्रु पक्ष आपकी साख को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
निजी व सरकारी क्षेत्रों की संबंधित सेवाओं में पदोन्नति के सुन्दर योग हैं। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में नन्हा मेहमान आकर आपकी खुशियों को बढ़ा सकता है। भू-जायदाद के संदर्भों मे लाभ के योग हैं। त्वचा, व घुटनों मे विकार हो सकते हैं। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment