Monday 14 September 2015

Daily Predictions for you


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 सितम्बर 2015

पंचांग 15 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वितीया सायं 05.28 तक, वारः मंगलवार,  नक्षत्रः हस्त सायं 07.39 बजे तक, योगः शुक्ल सायं 04.30 तक, करणः कौल, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक
 विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 15 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में वर्चस्व कायम होगा। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत व यात्रा मामलों मे चिंताएं उभर सकती हैं। जरूरी तथ्यों की उपेक्षा से बचें। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
साहित्य, कला, लेखन, प्रबंधन, उत्पादन, फिल्म, संगीत के संबंधित कार्यों मे हौसला बुलंद होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। निवेश के मामलों मे लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों मे निकटता का लाभ होगा। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में तनाव की आशंका है। सूझबूझ कर चलें। एकाएक कोई अंतिम निर्णय न लें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही रूकावटें समाप्त होने के संकेत देगी। नवीन वस्त्राभूषण के खरीद में रूचि जागृति होगी। माता व मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश मे प्रचुर लाभ के योग हैं। बंधु पक्ष के उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा संदर्भों मे अचानक ही दस्तावेजों के गुम होने की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आजीविका के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। बौद्धिक स्तर को उच्च करने मे कामयाबी हासिल होगी। सामाजिक जीवन में मान बड़ाई हासिल होगी। खेल व मनोरंजन की दुनियां में शानदार प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठानें में कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भूमि-भवन के संदर्भों में दिनों दिन प्रगति की ओर अग्रसर होगे। राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण सफलता के योग हैं। धन निवेश में लाभ के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। दामपत्य जीवन में सहमति बनाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। लंबी यात्रा में जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें। विरोधी पक्ष तीव्र प्रतिक्रिया पर आमादा हो सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
गृहस्थ जीवन में भौतिक सुखों के साधनों को जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। पति/पत्नी के मध्य चल रहे विवादों का अंत होगा। आपसी चाहत में इजाफा होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में नई ऊॅचाई प्राप्त होने के योग हैं। सेहत संदर्भों में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन भौतिक सुखों के साधनों में वृद्धि के योग हैं। कला, साहित्य,  अध्यापन,  लेखन, राजनीति, प्रबंधन के संबंधित मामलों मे सफलता के योग हैं। विदेश व निवेश के मामलों मे महती प्रगति प्राप्त होगी। कार्य व व्यापार को विस्तारित करने में भागदौड़ बढ़ सकती है। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, सहित्य, शिक्षा, प्रशासन, प्रबंधन, के मामलों में तरक्की के योग हैं। गृहस्थ जीवन को आधुनिकता से लैंस करने में रूचि होगी। सौंदर्य व साज-सज्जा को अधिकतम संग्रहित करने में प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में सुधार हेतु मन से प्रयास करना होगा। क्षेत्रीय स्थलों की यात्रा में लापरवाही से बचें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के क्षेत्र में किसी सम्मानित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थित को उच्च करने में प्रगति होगी। सुख के साधनों को जुटाने मे कामयाबी के योग है। सेहत संदर्भो में सुधार होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचें। सराकरी कार्यों में तनाव हो सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे इच्छित उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में दादा-दादी को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। देव दर्शन की स्थानीय यात्रा के सुखद योग हैं। धन लाभ बढ़ाने हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। भवन व वाहन संदर्भों में अचानक उत्तेजित होने से बचें। किसी निकट रिश्तें मे सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कला, सहित्य, सैन्य, तकनीक,  सौंदर्यं के मामलों मे कद ऊॅचा होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की योग्यता विकसित होगी। स्थाई रूप से बाजार में उत्पादों की विक्री को शिखर तक ले जाने की चुनौती होगी। स्वास्थ्य संदर्भों मे चर्म रोग, दांत, गले के विकार हो सकते हैं। प्रेम मामलों में कटु शब्दों की आवृत्ति से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यापार को को विस्तारित करने में महती प्रगति होगी। स्वनजों के मध्य ताल-मेल स्थापित करने में कामयाब होगे। संबंधित खेल व प्रतियोगी प्रतिस्पर्धाओं में उच्च सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश व सेहत संदर्भों मे सुस्ती की आशंका है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment