Thursday 3 September 2015

Daily Free Predictions


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 04 सितम्बर 2015

पंचांग 04 सितम्बर  2015

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः सप्तमी रात्रि 03.56 तक, वारः शुक्रवार नक्षत्रः कृतिका रात्रिः 12.26 बजे तक, योगः व्यातीपात सायं 05.03 तक, करणः विष्टि सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.04,  सूर्यास्तः 6.35 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 04 सितम्बर  2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में महती प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सूझबूझ में इजाफा होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। संतान पक्ष के शैक्षिक स्तर को उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती है । लंबी यात्रा के संदर्भो मे जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

  वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। व्यापारिक इकाइयों के संचालन में प्रयासों को तेज करना होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ हेतु किए गए प्रयासो को सफलता के योग हैं संतान पक्ष के वैवाहिक सूत्रों में बांधने की चिंताएं उभर सकती हैं। निजी संबंधों के लेकर  तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अचानक व्यय का स्तर बढ़ सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
गृहस्थ जीवन मे रहन सहन का स्तर का उच्च होगा। आज उम्दा मनोरंजन के साधनों का आनन्द उठा सकते हैं। कला साहित्य व प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च करने में सफलता हाथ लगेगी। वाहन व भवन संदर्भों में तीव्र विवाद हो सकते हैं। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कृषि व तकनीक उत्पादों सहित संबंधित कार्यों में तरक्की के योग हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। भू-जायदाद के मामलों मे अदालती विवादों में विजय के योग विद्यमान हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की वेला होगी। बड़ी-पूंजी के लेन-देन में तनाव की आशंका है। सूझबूझ कर चलें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
राजनैतिक जीवन स्तर को उच्च बनाने में महती प्रगति होगी। कार्य कौशल की निपुणता का लाभ होगा। संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। ऋणों के भुगतान की क्षमता में वृद्धि होगी। बंधु पक्ष के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। किसी निकट व्यक्ति के सेहत की चिंताएं उभर सकती हैं। स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन में कुशलता का समाचार प्राप्त होगा। किए गए प्रयासों का लाभ होगा। मनोरंजन के उच्च साधनों को जुटाने मे प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं।  स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबंधों मे चिंताएं उभर सकती हैं। लंबी यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति के झांसे में मे न आएं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
स्वास्थ्य संदर्भों में चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा।  कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में प्रगति होगी। निजी संबधों मे मधुरता के योग है। भवन मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, शिक्षा, साहित्य, प्रबंध के संबंधित कार्यों मे तरक्की होगी। आय के साधनों से लाभ प्राप्त करने में सफलता के योग हैं। सामाजिक मामलों के महत्वपूर्ण निर्णय में किसी अनुभवी व्यक्ति से राय मशविरा करें। सेहत के मामलों मे आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती है। मातृ पक्ष के मध्य  अनबन की स्थिति उभर सकती है। चतुराई से काम लेना होगा।

 धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
चिकित्सा, तकनीक, साहित्य व प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंधित क्षेत्रों में दिनों दिन उन्नति की ओर अग्रसर होगे। किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम होगे। पति-पत्नी के मध्य आपसी तालमेल का विकास होगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में भागदौड बड़ सकती है। किसी निकट रिश्तें मे सेहत की चिंताएं हो सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
रोजगार के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। भवन व मोटर वाहन के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। कार्यालय के संबंधित कार्यों मे कार्य भार बढ़ेगा। पूंजी  निवेश के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में थोड़ा समय और देना पड़ सकता हैं। यात्रा में सावधानी अपेक्षित है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में भौतिक सुखों की आवृत्ति होगी। आजीविका के संदर्भ में किस्मत साथ देगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। किसी नन्हें मेहमान के आगमन से खुशी को माहौल होगा। मनोरंजन के साधनों का लाभ लेने में रूचि होगी। निवेश संदर्भो व विदेश मामलों तनाव हो सकते हैं। सेहत पक्ष में नरमी हो सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
राजनैतिक जीवन स्तर को उच्च करने मे महत्व पूर्ण प्रगति होगी। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। संतान पक्ष को उन्नत करने में रूचि होगी। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से बौद्धिक स्तर उच्च उठाने की प्रेरणा मिल सकती है। अचानक ही धन खर्च बढ़ सकता है। किसी निकट रिश्तें में स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment