Tuesday 15 September 2015

Daily Forecast for you


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 सितम्बर 2015

पंचांग 16 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः तृतीया सायं 08.02 तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः चित्रा रात्रिं 10.43 बजे तक, योगः ब्रह्म सायं 05.31 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज हरितालिका तृतीया और गौरी तृतीया का व्रत है। इसे उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है।

राशिफल 16 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्यालय संबंधी कोई लंबी यात्रा में कामयाबी हासिल होगी। किसी बड़ी इकाई के मध्य कार्यानुबंधों का समझौता होगा। सामाजिक जीवन में तालमेल स्थापित होगा। अपनों के मध्य प्यार व चाहत होगी। धन निवेश के मामलों में सत्यापन के विवाद हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरम हो सकता हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सौदर्य, कला, संगीत, फिल्म, तकनीक के मामलों मे नया मुकाम हासिल होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। संतान के विकास की चुनौतियों को पूरा करने में महती प्रगति होगी। अर्थ पहलुओं को सशक्त करने हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। विरोधी पक्ष अनावश्यक उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।
  
मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
मातृ पक्ष से सुख संतोष प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। आजीविका के क्षेत्रों मे आ रही रूकावटों को दूर करने में सक्षम होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। ईष्ट मित्रों के साथ नवीन परिधानों को क्रय करने की योजना को अचानक ही बदलना पड़ सकता है। निजी रिश्तों मे अनबन न हो अस्तु कटु शब्दों से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आमादनी बढ़ाने के प्रयासों को महती प्रगति होगी। भौतिक सुखों की आवृत्ति से मन प्रसन्न होगा। सामूहिक भोज का स्नेहिल आमंत्रण मिल सकता है। धन निवेश में फायदा होगा। खेल  व लेखन के संबंधित क्षेत्रों मे आ रही बाधाएं दूर होगी। स्वजनों के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। किसी अंतिम निर्णय से पहले सोच समझ लें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भवन व वाहन के संदर्भों मे अचानक ही खुशी का समाचार प्राप्त होगा। उत्पादन व विक्रय बढ़ाने हेतु किसी योग्य व अनुभवी व्यक्ति की तलाश को सफलता हाथ लगेगी। माता-पिता को प्रसन्न रखने की पहल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनबन की स्थित दूर होगी। विरोधी पक्ष अचानक ही उग्रता दे सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
प्रतियोगी परीक्षाओं मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कार्यालय के कार्यों को सम्पादित करने में हौसले बुलंद होगे। दाम्पत्य जीवन में चाहत व लगाव होगा। देव पूजन में निष्ठा जागृत हो सकती है। विरोधी पक्ष अदालती मामलों मे विवादों को तीव्र कर सकते हैं। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कला, प्रबंधन, राजनीति के संबंधित क्षेत्रों मे महारत हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य चाहत व तालमेल स्थापित होगा। संतान पक्ष की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नूतन परिधानों के खरीद में रूचि होगी। आय का स्तर उच्च करने में और समय देना पड़ सकता है। बड़ी पूंजी के लेन-देन मे सावधानी रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आर्थिक क्षेत्रों मे मनोनुकूल तरक्की के योग हैं। ऋणों के भुगतान की क्षमता विकसित होगी। किसी सम्मानित व्यक्ति के सहयोग से पुराने विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। पूंजी निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का सत्यापन करे लें। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। अनुकूल खान-पान का क्रम बनाएं रखें |

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सामाजिक जीवन में मान प्रतिष्ठा का स्तर उच्च होगा। आपकी पहचान एक नेक व्यक्ति के रूप में होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों के संबंधित कार्यों में जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। पदोन्नति के सदंर्भ में आपका नाम वरीयता के क्रम में आ सकता है। यात्रा व संतान पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। मतभेदों को समाप्त करने में कामयाबी हासिल होगी। पितृ पक्ष से लाभ के योग हैं। किसी प्रसिद्ध देव स्थान की यात्रा ईष्ट मित्रों के साथ हो सकती है। कार्य क्षमताओं को बढ़ाने हेतु अधिक प्रयास करने होगे। भवन व वाहन संदर्भों में कानूनी पेंच फंस कसते हैं। उचित कार्यवाही को अंतिम रूप देना होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
निजी, सरकारी, अर्द्धसरकारी इकाइयों में कार्य व व्यावसाय के अनुकूल अवसर प्राप्त होगें। लेखन व कला, सहित्य, सैन्य, तकनीक  के मामलों में दक्षता बढ़ाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। भवन व वाहन मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी कम्पनी के बकाया भुगतान को लेकर विवादों की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में सुख के साधनों को नवीनता देने पर विचार हो सकता है। अचल सम्पत्ति के मामलों मे लाभ के योग हैं। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। आय के स्रोतों को मूर्त रूप देने की चुनौती हो सकती है। अभी प्रयासों को मन से जारी रखें। शत्रू पक्ष अचानक ही उग्रता दे सकते हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment