Tuesday 8 September 2015

Daily Forecast


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 10 सितम्बर 2015

पंचांग 10 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः त्रयोदशी है इसकी वृद्धि है जो 11 सितम्बर प्रातः 07.29 तक है,  वारः गुरूवार नक्षत्रः अश्लेषा जो शुक्रवार को प्रातः 07.34 बजे तक है, योगः परिध दोपहर 12.01 तक, करणः गर सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगायें और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 10 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के पहलुओं को उच्च करने में महती प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-सुविधाओं के साधनों को बढ़ाने में कामयाबी हासिल होगी। धन संदर्भों मे लेन-देन के विवाद हो सकते हैं। निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहुओ पर विचार करें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता के योग हैं। अजीविका के क्षेत्रों में इच्छित लाभ होगा। किए गए प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी। भ्रात पक्ष के विकास की चिंताएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष अचानक ही पुराने विवादों को उठा सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
अचल सम्पत्ति के मामलों मे लाभ के योग हैं। भवन निर्माण व विक्रय के संबंधित कार्यों में चल रहे विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। सामाजिक जीवन मे मान व बड़ाई स्थापित होगी। शरीर में पीड़ओं की आशंका है। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
शरीरिक संदर्भों में सितारे बुलंद होगे। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। कार्य व रोजगार के संबंधित मामलों में आपके प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। लंबी यात्रा व अदालती मामलों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। गुस्से बचना लाभप्रद होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। संतान पक्ष की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों मे चिंताएं उभर सकती हैं। अचानक ही लेन-देन के विवाद उभर सकते हैं। धन व्यय का भार बढ़ सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
नगदी पूंजी के स्तर को उच्च उठाने में दिनों दिन उन्नति होगी। रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा उन्नत होगा। कला, शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन के संबंधित कार्यों में सफलता के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में अचानक ही कहासुनी हो सकती है। एकाएक उग्र होने से बचें। पितृ पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भवन और वाहन संदर्भों में दिनों दिन प्रगति होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। कला, सहित्य, प्रबंधन के संबंधित कार्यो में विस्तार के योग हैं। दूरस्थ स्थानों में क्रय-विक्रय बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को पुनः उठा सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य क्षेत्र में व्यस्तता होगी। पिछले दिनों किए गए प्रयासों का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में पहचान की स्तर उच्च होगा। धन निवेश के संदर्भों में लाभ होगा। आमदनी बढ़ाने में दिनों दिन नई ऊॅचाइयां प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। धैर्य बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
राजनैतिक कार्य शैली की सहायोगी द्वारा सराहना होगी। कार्य क्षमताओं का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पुत्र/पुत्री के विवाह के प्रयासों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। सेहत संदर्भों में गुप्तांगों की पीड़ाएं उभर सकती हैं। भूमि संदर्भों में अदालती विवाद हो सकते हैं। सूझबूझ कर चलना लाभप्रद होगा। 

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वास्थ्य खिला हुआ व स्फूर्ति युक्त होगा। नियमित व्यायाम का अच्छा लाभ दिखेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो परिणय के सूत्रों में बधने की मधुर बेला होगी। आजीवका के स्रातों से इच्छित लाभ के योग हैं। निवेश व निजी संबंधों में अचानक ही गिरावट हो सकती हैं। संबंधित तथ्यों की अनदेखी से बचें। यह समय सूझबूझ से चलने का है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख के साधनों की आवृत्ति होगी। भवन व वाहन के मामलों मे लाभ के योग हैं। कला, साहित्य, लेखन व दलाली के संबंधित कार्यों में भाग्य साथ देगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी रिश्तों में मधुरता के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
साहित्य, कला, उच्च शिक्षा, अध्यापन के संबंधित कार्यों मे दिनों दिन प्रगति की ओर बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगति के योग हैं। शत्रु पक्ष आपके बढ़ते हुए विकास को अवरूद्ध करने हेतु साजिश रच सकते हैं। जरूरी तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल





No comments:

Post a Comment