Thursday, 24 September 2015

Daily Horoscope For You

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25 सितम्बर 2015

पंचांग 25 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वादशी सायं 07.00 तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः धनिष्ठा रात्रिः 02.26 बजे तक, योगः सुकर्मा प्रातः 08.30 तक, करणः बव सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.14, सूर्यास्तः 6.10 बजे।

विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।
नोटः पंचक प्रारम्भ दोपहर 3.36 से

राशिफल 25 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी क्षेत्रों मे रोजगार के प्रयासों को सुन्दर सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के स्पष्ट संकेत देगा। आपके उत्साह व बौद्धिक कौशल को देखते हुए अतिरिक्त कार्य भार दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पूंजी स्तर को अधिक उच्च करने मे कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों मे तनाव की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित करने मे प्रगति होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। आर्थिक प्रगति हेतु नए तरह की तकनीकों का प्रयोग किया जा सकता है। वाहन व भवन के संदर्भों लाभ कुछ रूकावटों के बाद होगा। धर्म कार्यों के कुशल आयोजन होगे। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। उग्रता से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
उत्पादन, विक्रय, कला, सौदर्य, साहित्य के क्षेत्रों मे प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन का आँगन खुशियों से परिपूर्ण होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व आजीविका के संदर्भो में प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। मानसिक पीड़ाओं का निवारण होगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो दाम्पत्य जीवन के सूत्रों में बंधने के योग हैं। कला कौशल, तनकनीक के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। भू-जायदाद में विवादों की आशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भू-जायदाद के संदर्भों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक संबल होगा। किए गए प्रयासों को इच्छित लाभ होगा। सामाजिक जीवन में मान-बढ़ाई पाने हेतु और मेहनत करनी पड़ सकती है। मातृ पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। अचानक उग्र होने से बचें। प्रेम संबंधों मे निकटता कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सामाजिक जीवन में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। उदर व हृदय विकारों से राहत होगी। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में आपकी शानदार शुरूआत का प्रशंसा होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों मे परेशानी हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
निजी व सरकारी संस्थाओं के संबंधित कार्यो में महारथ हासिल होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों मे संतोष जनक सफलता प्राप्त होगी। गृहस्थ जीवन में भोग-विलास के साधनों को जुटाने मे कामयाबी हासिल होगी। नगदी पूंजी का स्तर उच्च करने हेतु और समय देना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष अदालती कार्यावाही हेतु आपको विवश कर सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
पारिवारिक जीवन में खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भाई/बहन की कार्य क्षेत्र में सफलता से मन में प्रसन्नता होगी। आय के साधनों से वांछित लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। सेहत खिली हुई रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से दूरी बनाएं रखे। निजी संबंधों में साथी का रूख तीव्रता पूर्ण हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
चिकित्सा, तकनीक, खेल-कूद के मामलों मे निश्चित सफलता के योग हैं। निकट प्रतिद्वंदी को मात देने में सफल होगे। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में इच्छित लाभ के योग हैं। आपके चतुराई पूर्ण निर्णयों का अनूठा लाभ होगा। सेहत मामलों में पीड़ाओं की आशंका है। निजी रिश्तों मे तनाव उभर सकते हैं। अनावश्यक उग्रता से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती उन्नति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनो के मध्य तालमेल स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होगी। नगदी पूंजी का स्तर उच्च करने मे कशमकश करनी पड़ सकती है। दीर्ध कालिक लेन-देन में सावधानी रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले क मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगा। आपकी रूचि स्वादिष्ट पकवानों की तरफ हो सकती है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आज अचानक ही अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में गुस्से से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कला, उच्च शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग्य साथ देगा। सामाजिक जीवन मे रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल बिठाने में महती प्रगति होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। अनावश्यक गुस्से से बचना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment