Saturday 19 September 2015

Daily Predictions in Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 20 सितम्बर 2015

पंचांग 20 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः सप्तमी रात्रि 02.24 तक, वारः रविवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा की वृद्धि है जो सोमवार को प्रातः 07.04 बजे तक, योगः प्रीति सायं 06.48 तक, करणः गर, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक
 विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 20 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
गृहस्थ जीवन में आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आपकी मेहनत का साफ असर होगा। स्वजनों के मध्य मतभेदों को दूर करने में काफी हद तक प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय में तनाव न उत्पन्न हो, इसलिए छोटी-छोटी बातों को मन से न लें। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वैवाहिक जीवन में हंसी खुशी के पल होगे। जीवन साथी के साथ मधुरता स्थापित करने में महती प्रगति होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित मामलों में दिनों-दिन तरक्की होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक संदर्भों मे जान पहचान का स्तर उच्च करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। भू-जायदाद में विवादों की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
उच्च शिक्षा, तनकनीक, चिकित्सा व प्रबंधन के कार्यों में दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संदर्भों में चाहत होगी। सेहत के लिहाज से आज दिन सुस्ती भरा हो सकता है। शत्रु पक्ष अचानक ही उग्र विवादों को बढ़ा सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। आपके कार्य व व्यावहार सराहनीय होगे। कार्य कौशल की दक्षता को बढ़ाने में महती प्रगति के योग हैं। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आर्थिक स्तर को उच्च करने में सफलता हासलि होगी। भौतिक सुख के साधनों को अर्जित करने में प्रगति होगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के मध्य तालमेल विकसित होगा। निवेश के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य अचानक ही मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। जल्दवाजी में कोई निर्णय न लें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। बंधु पक्ष को लेकर हो रही चिंताओं का अंत होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। धर्म कार्यों के सफल आयोजन होगे। सेहत संदर्भों मे पीड़ाओं की आशंका है। बाजुओं व गले में परेशानी हो सकती है। निजी संबंधों मे तनाव हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल प्राप्त होगा। पिछले दिनों से चल रही भाग-दौड़ नियंत्रित होगी। भू-जायदाद के संदर्भों मे अनूठी प्रगति के योग हैं। अदालती मामलों के विवादों मे विजय के योग हैं। सेहत संदर्भों मे दांत, आंख, कान, व गर्दन से संबंधित पीड़ाए हो सकती हैं। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आपकी सेहत आज खिली हुई व जोश वे पूर्ण होगी। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों उन्नति होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शारीरिक संबंधों में आन्तरकि पीड़ाओं की आशंका है। स्वास्थ्य रहने के सूत्रों को अपनाने में कोताही न करें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
चिकित्सा, प्रबंधन, कला, साहित्य, फिल्म, उद्योग के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। धन निवेश मे लाभ होगा। निजी संबंधों मे निकटता होगी। नवीन वस्त्राभूषण की खरीद में रूचि होगी। आज सामाजिक संदर्भों मे महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। धन व्यय का भार बढ़ सकता है। अनावश्यक व्यय से बचना होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में तरक्की होगी। किए गए प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल स्थापित होगा। संतान पक्ष के विकास लेकर हो रही चिंताओं को विराम होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शारीरिक संदर्भों में पीड़ओं की की आशंका है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
 भू-भवन के संदर्भों मे नित्य प्रगति होगी। निवास स्थान को आधुनिक साज-सज्जा से परिपूर्ण करने में रूचि होगी। सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन तनाव पूर्ण हो सकता है। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल बिठाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश के मामलों मे लाभ के योग हैं। धर्म लाभ के सफल आयोजन होगे। अर्थ लाभ के क्षेत्र में और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ संदर्भों में नरमी हो सकती है। निजी रिश्तों मे कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment