Thursday 17 September 2015

Daily Horoscope Predictions


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 18 सितम्बर 2015

पंचांग 18 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः पंचमी रात्रि 12.16 तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः विशाखा रात्रि 03.57 बजे तक, योगः वैधृति सायं 06.56 तक, करणः बव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 18 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में सफलता के योग हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की मधुर वेला होगी। धन निवेश के संदर्भों मे लाभ होगा। स्वास्थ्य संदर्भों की चिंताएं समाप्ति की ओर होगी। शत्रु पक्ष भूमि मामलों मे अदालती विवादों को बढ़ा सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को सहेज कर रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति व आधुनिक साधनों में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक लाभ के शुभ आयोजन हो सकते हैं। नूतन वस्त्राभूष की खरीद मे रूचि होगी। रोजगार पाप्त करने के प्रयासों में महती उन्नति होगी। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा सबंधों में अचानक उग्रता से बचें।
मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
राजनैतिक जीवन में तरक्की के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हेतु आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के होगी। धन निवेश के प्रयासों को लाभ होगा। आज अचानक व्यय भार बढ़ सकता हैं। दूरदेशीय यात्रा में अजनबी व्यक्ति का भरोसा न करें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। पूंजी निवेश में महती प्रगति के योग हैं। उत्पादन व विक्रय मामलों मे आ रही रूकावटों का अंत होगा। प्रेम संबंधों मे चाहत व लगाव उत्पन्न होगा। शारीरिक संबंधों में पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
साहित्य, कला, प्रबंधन, तकनीक, अध्यापन के संबंधित कार्यों में दक्षता हासिल होगी। गृहस्थ  जीवन में लाभ अर्जित करने की मंशा पूर्ण होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। धर्म कार्यो के आयोजन में रूचि होगी। भ्रात पक्ष के मध्य कहा सुनी की स्थित हो सकती है। छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का बेहतरीन लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धर्म कार्यों के संचालन में महती भूमिका होगी। आर्थिक स्तर को उच्च उठाने हेतु कशमश करनी पड़ सकती हैं। सेहत में सुस्ती की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का संगम होगा। आत्मबल व मनोबल को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। राजनैतिक व व्यावसायिक जीवन में मान व बड़ाई स्थापित होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुन्दर व सकारात्मक होगा। भू-जायदाद के संदर्भों के लेकर भाग दौड़ हो सकती है। शत्रु पक्ष अचानक ही चिंताएं दे सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आध्यात्मिक जीवन में उन्नति होगी। देवारधन में रूचि होगी। क्रीड़ा परिदृश्य में मान सम्मान हासिल होगा। आर्थिक स्थित बेहतरी के संकेत देगी। यदि कोई पुराने लेन-देन हैं तो उन्हें चुकाने की शक्ति होगी। निजी संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष के विकास हेतु भागदौड़ हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपका नाम रोशन होगा। किए गए प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। कृषि, तकनीक व चिकित्सीय उत्पादों मे किस्मत साथ देगी। लाभ के स्तर को उच्च करने में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों मे उन्नति के योग हैं। भूमि मामलों में विदादों की आशंका है। धैर्य व साहस का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भवन व निर्माण मामलों मे आपकी सजगता का असर स्पष्ट रूप से दिखेगा। आजीविका की तलाश में महत्वपूर्ण सफलता के योग विद्यमान हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान हासिल होगा। प्रेम संबंधों के मामलों मे निकटता होगी। भू-जायदाद के मामलों में विवादों की आशंका है। किसी निकट रिश्तें को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
दाम्पत्य जीवन के आँगन मे खुशियों के पल होगे। आधुनिक सुख के साधनों को प्रगति देने में कामयाबी होगी। कला, अध्यापन, प्रबंधन के क्षेत्रों में ख्याति अर्जित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों मे मधुरता कायम होगी। स्वास्थ्य मामालों के लेकर कशमकश करनी पड़ सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों मे प्रयासों को महती सफला प्राप्त होगी। रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से सामाजिक विवादों को हल करने में प्रगति होगी। धन निवेश में आ रही रूकवटे धीरे-धीरे समाप्त होगी। सेहत व प्रेम मामलों मे चिंताएं उभर सकती हैं। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment