Friday 4 September 2015

Daily Horoscope Predictions


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 05 सितम्बर 2015

पंचांग 05 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अष्टमी रात्रि  03.02 तक, वारः शनिवार नक्षत्रः रोहिणी रात्रिः 12.10 बजे तक, योगः हर्ष अपराहन् 03.03 तक, करणः बालव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.05, सूर्यास्तः 6.34 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज कृष्णजन्माष्टमी है भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे मनाया जायेगा। कृष्णजन्माष्टमी का व्रत पूजन दानादि कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
राशिफल 05 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
 मन में उच्च विचारों की आवृत्ति होगी। आंख, दांत, जीभ व गले के रोगों से राहत होगी। सामाजिक जीवन में चल रहे संघर्षों का अंत होगा। धर्म कार्यों मे रूचि जाग्रति होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित करने में सफलता के योग हैं। लंबी यात्रा व उच्च शिक्षा के संदर्भों में कशमकश करनी पड़ सकती है। जरूरी पहलुओं का ध्यान रखें।
वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
शरीर में उत्तम चेतना व स्फूर्ति विकसित होगी। कार्य क्षेत्र व पारिवारिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा। दूरस्थ स्थानों में ईष्ट मित्रों के साथ भ्रमण की योजना को मूर्तरूप देने की लालसा होगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता के योग हैं। विदेशी संदर्भों में पकड़ बनाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। गुप्तांगो में पीड़ाएं हो सकती हैं।
मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य मधुरता स्थापित होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद की लालसा बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। निवेश मामलों मे लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में तनाव व यौवनांगों में पीड़ाओं की आशंका है। जरूरी पहलुओं का ध्यान रखें।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पारिवारिक जीवन मे सुख शांति के पल होगे। लेखन, कला, चिकित्सा के क्षेत्रों में नई ऊँचाई हासिल होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आजीविका के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। विदेश व निजी मामलों मे आंशिक सफलता होगी। पितृ पक्ष से तनाव हो सकते हैं। घुटनों व कान मे पीड़ाओं का स्तर बढ़ सकता है।
सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का वातावरण कायम होगा। भवन निर्माण व भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में बेहतर प्रगति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में नाम रोशन होगा।  निवेश संदर्भों में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष आपके बढते रूतबे को अवरूद्ध करने के प्रयास कर सकते हैं। कोई निकट व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
बंधु पक्ष के मध्य आपसी तालमेल का विकास होगा। बौद्धिक क्षमताओं का असर साफ दिखेगा। पास-पड़ोस में आपके व्यावहारिकता की सराहना के योग हैं। ऋणों के भुगतान की क्षमताओं में वृद्धि होगी। स्थानीय क्षेत्रों की लघु यात्रा के सुखद योग हैं। धार्मिक कार्यों के कुशल संचालन में रूचि होगी। किसी निकट रिश्तें मे सेहत की चिंताएं उभर सकती हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
अचल सम्पत्ति के संदर्भों मे लाभ के उत्तम योग हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षेत्रों में साख स्थापित करने में सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों के मध्य निकटता का लाभ होगा। विदेशी व राजनैतिक संदर्भों में इच्छित लाभ प्राप्त करने में मशक्त करनी पड़ सकती है। सिर व जंननांगों मे पीड़ाओं की आशंका है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
दाम्पत्य जीवन मे कुशलता व संतोष की बयार बहेगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे नई ऊॅचाइयों को हासिल करने में सफलता के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत चुस्त व सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण होगी। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। यौन, मूत्र रोगों व शत्रुओं से पीड़ाएं हो सकती हैं।
धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अधीनस्थ कर्मचारियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। शुद्ध पेय जल को जुटाने हेतु नये सिरे से विचार करना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। पारिवारिक जीवन को उच्च उठाने की चिंताएं हो सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आय के साधनों को उच्च कराने मे महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। प्रतियोगी परीक्षा के प्रयासों को सफलता के योग हैं। कार्य व बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। प्रेम संबंधों मे निकता हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है।
यात्रा में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।
कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
चिकित्सा, फिल्म, साहित्य, कला, अध्यापन, प्रबंधन के संबंधित कार्यों मे किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख के नवीन साधनों को जुटाने में रूचि होगी। किसी योग्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन के अचानक ही विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। नशीले पदार्थ के सेवन हानिप्रद हो सकते हैं।
मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। आपके बौद्धिक कौशल की पास-पड़ोस में प्रशंसा होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित कार्यो में किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आज धर्म कार्यों के कुशल आयोजन हो सकते हैं। प्रेम संबधों के मामलों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। संबंधित मामलों की उपेक्षा से बचें।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment