Wednesday 23 September 2015

Your Daily Rashifal


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24 सितम्बर 2015

पंचांग 24 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः एकादशी रात्रि 09.50 तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः श्रावण प्रातः 04.39 बजे तक, योगः अतिगण्ड प्रातः 11.42 तक, करणः वणिज सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मकर राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.14, सूर्यास्तः 6.12 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्राह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 24 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे उत्साह व उमंग के साथ आगे बढ़ने की कला विकसित होगी। जीवन खुशहाल व सुन्दर होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों का भार होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य हक की बातें छिड़ सकती हैं। यात्रा में लाभ हेतु सावधानी अपेक्षित है। अजनबी व्यक्तियों का विश्वास न करें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। रोजगार के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म लाभ हेतु जिज्ञाएं बढ़ सकती हैं। व्रत नियमों के पालन की तरफ रूझान हो सकता है। निजी संदर्भो में तनाव की स्थिति हो सकती है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कला, शिक्षा, साहित्य, तकनीक, प्रशासकीय कार्यो में दक्षता का लाभ प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। आय बढ़ाने के प्रयासों में तीव्रता होगी। संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों के मध्य सामांजस्य होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत संदर्भो में ताजगी का अहसास होगा। नियमित दिनचर्या का बेहतर लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे अनूठा लाभ होगा। अचानक ही लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। शत्रु पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं। सावधानी अपेक्षित है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों को बेहतर ढंग से संलाचित करने की कला विकसित होगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। मामा से स्नेह व लगाव होगा। सेहत संदर्भों मे पीड़ाओं की आशंका है। धन निवेश में लाभ प्रयासों से हासिल होगा। निजी संबंधों मे तकरार से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कला, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्रों में महारथ हासिल होगा। लेन-देन के मामलों को निपटाने में सफलता प्राप्त होगी। निवेश में लाभ हेतु प्रत्यनों को बढ़ाना होगा। सेहत संदर्भो में सुस्ती के आसार हैं। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगा। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में सफलता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। शत्रु पक्ष आपके बढ़ते प्रभाव से हताश होगा। आमदन बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में तनाव की आशंका है। सूझबूझ कर अंतिम निर्णय लें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी इकाइयों में दिया साक्षात्कार सकारात्मक परिणाम वाला होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। देवाराधन के क्रम में विघ्न हो सकते हैं। स्वजनों के मध्य अचानक ही तनाव की आशंका है सूझबूझ कर चलना लाभप्रद होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों से उत्तम लाभ होगा। निजी प्रयासों को निश्चित सफलता प्राप्त होगी। पितृ पक्ष से अचानक ही धन लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त करने हेतु संबंधित तथ्यों को सही तरह से जांच परख लें। सेहत संदर्भो में गुप्तांगों की पीड़ाएं हो सकती हैं। निजी संबंधों में गुस्से से बचना होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सेहत जोश व उमंग से परिपूर्ण होगी। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। वैवाहिक जीवन सुख-सुविधाओं की कमी पूर्ण होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंभों मे चाहत व लगाव होगा। किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ कर चलें। 

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक व राजनैतिक जीवन उच्च होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में कामयाबी हासिल होगी। शारीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। क्रीड़ा, मनोरंजन, फिल्म के संबंधित क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। दूर देश की लंबी यात्रा हो सकती है। लेन-देन के मामालों मे विवादों की आशंका है। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। आय के स्रोतों से इच्छित आमदनी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी ईष्ठ मित्र से अचानक ही मुलाकात के योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। प्रेम प्रसंगों में चाहत व लगाव होगा। अचानक ही लंबी यात्रा में जाना पड़ सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment