Sunday 6 September 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 08 सितम्बर 2015

पंचांग 08 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः एकादशी रात्रि  04.08 तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः पुनर्वसु रात्रिः 03.05 बजे तक, योगः व्यतीपात प्रातः 11.54 तक, करणः बव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः अपराह0 3.00 से 4.30 बजे तक
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 08 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देगे। पिछले मतभेदों को समाप्त करने में महती प्रगति होगी। राजनैतिक जीवन स्तर में इच्छित सफलता के योग हैं। उच्च प्रशासकीय पदों हेतु आपका नाम प्राथमिक तौर पर हो सकता है। पूंजी संदर्भों के लेन-देन में विवाद उभर सकते हैं। हौसला बनाएं रखें। प्रेम प्रसंगों मे अनबन की स्थिति हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भू-जायदाद के मामलों मे किस्मत साथ देगी। किए गए प्रयासों का मनोलुकूल लाभ होगा। सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। दूरस्थ व प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा की ललक बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता के योग हैं। कन्या के हाथ पीले करने की चिंताएं हो सकती हैं। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। जरूरी पहलुओं की अनदेखी से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कार्यालय की नवीन इकाइयों को विकसित करने की लालसा होगी। आर्थिक पहलुओं को उच्च करने में सफलता के योग हैं। राजनैतिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी नेक व अर्थ से कमजोर व्यक्ति की सहायता देने में रूचि होगी। धर्म कार्यों के आयोजन में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश व विदेश संदर्भो में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
उत्पादों में गुणवत्ता स्थापित करने में महती प्रगति होगी। प्रतिस्पर्धी जनों को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों के संबंधित कार्यों में महती प्रगति के योग हैं। आय के साधनों से लाभ प्राप्त करने में कामयाबी हासिल होगी। निवेश व पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। सूझबूझ कर चलें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूती के संकते देगी। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य सखुद पल बिताने के योग हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत में अजीर्ण, कब्ज, मूत्र रोग व आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। तकनीक, चिकित्सा, वणिज्य, प्रबंधन के संबंधित कार्यो में तरक्की होगी। नगदी पूंजी प्राप्त करने में सफलता के योग हैं। आघ्यात्मिक जीवन में ज्ञान का स्तर अधिक सबल होगा। पैतृक सम्पत्ति में हक की लड़ाई छिड़ सकती है। उचित कार्यावही की ओर अग्रसर होना पड़ सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
धनार्जन के क्षेत्रों मे किस्मत साथ देगी। जरूरी कार्यों मे धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। दाम्पत्य जीवन में सुखद पल होगें। भवन व वाहन में नवीन उपकरणों को स्थापित करने में सफल होगे। बंधु पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों मे मानसिक पीड़ाएं हो सकती है। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
प्रतियोगी परीक्षाओं में किस्मत साथ देगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। आय से साधनों से लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। सूझबूझ से चलते हुए उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
निजी व सरकारी क्षेत्रों में आजीविका के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ होगा। भवन को आधुनिक सुखों से सजाने मे प्रगति होगी। संतान पक्ष को प्रणय संबंधों मे जोड़ने की चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा के दौरान जरूरी दस्तवेजों को संभाल कर रखें। बड़ी पूंजी के संदर्भों मे सावधानी अपेक्षित हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कानूनी विवादों के संदर्भों में विजय हासिल होगी। शत्रु पक्ष को परास्त करने की क्षमताएं विकसित होगी। आजीविका के साधनों से उत्तम लाभ होगा। नगदी पूंजी का स्तर उच्च करने में कामयाबी होगी। स्वजनों के मध्य अचानक ही कहा-सुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता हैं। सावधानी बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित मामलों में सुधार होगा। लेखन, कला, साहित्य, भवन निर्माण व वाहन संदर्भों मे इच्छित प्रगति के योग हैं। संबंधित कार्य क्षेत्र में मान सम्मान स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। तामसिक पदार्थों के सेवन हानिप्रद हो सकते हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मान सम्मान स्थापित होगा। आजीविका के संदर्भों मे प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। भवन व वाहन के मामलों में नवीनता की आवृत्ति होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा।  प्रेम प्रसंगों मे लगाव होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरम हो सकता है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें। लंबी यात्रा में सावधानी रखें।


क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment