Monday 21 September 2015

Your Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 22 सितम्बर 2015

पंचांग 22 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः नवमी रात्रि 01.36 तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः मूल प्रातः 07.34 बजे तक, योगः सौभाग्य सायं 04.28 तक, करणः बालव, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.13, सूर्यास्तः 6.14 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 22 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पारिवारिक जीवन मे आपसी तालमेल बिठाने में कामयाबी हासिल होगी। चल रहे विवादों का अंत होगा। किसी विद्वान व्यक्ति की निकटता से धर्म कार्यों में रूचि जागृति होगी। किया गया निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। सेहत संदर्भों में शारीरिक पीड़ाओं की आशंका है। अतः खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें। स्थानीय यात्रा मे विवादों से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आमदनी बढ़ाने की तमन्ना पूर्ण होगी। बौद्धिक क्षमताओं का बाखूबी लाभ होगा। पूंजी निवेश में अपेक्षित लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता व चाहत बनाएं रखने की कला होगी। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है। उचित व्यायाम के क्रम के साथ चिकित्सीय परामर्श लें। निर्णाण कार्यो में रूकावट हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सेहत खिली हुई जोश से परिपूर्ण होगी। कला, साहित्य व चिकित्सा से संबंधित क्षेत्रों में दक्षता हासिल होगी। आपके कार्यो की सराहना उच्चाधिकारियों द्वारा की जा सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग हैं। पूंजी निवेश व प्रेम संबंधों मे तनाव हो सकते हैं। साथी का रूख आक्रामक हो सकता है। धैर्य अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
प्रबंधन, कला, साहित्य, तकनीक व राजकीय कार्यों में महती प्रगति के योग हैं। आपकी योग्यता सराहनीय होगी। मनोरंजन के साधनों में रूचि जाग्रति होगी। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य उत्पादन की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो सकते हैं। सेहत संदर्भों में मानसिक पीड़ाओं की आशंका है। लाभप्रद दिनचर्या का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
निजी, सरकारी, अर्द्धसरकारी, संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। लाभ के स्तर को उच्च करने की मंशा पूर्ण होगी। धन निवेश में इच्छित लाभ के योग हैं। शिक्षा, कला, अध्यापन, राजकीय कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। सेहत में नरमी के संकेत है। यात्रा में किसी अजनबी व्यक्ति के झांसे में न आएं। अदालती मामलों मे विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
भवन व वाहन मामलों मे तरक्की के योग हैं। आपके प्रयासों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। नवीन सुख के साधनों को संग्रहित करने में जोर होगा। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। रोजगार के प्रयासों में कामयाबी हासिल होगी। बड़ी पूंजी में लेन-देन के विवाद उभर सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सामाजिक जीवन में पहचान का स्तर उच्च होगा। आपकी पहचान सभ्य व योग्य व्यक्ति के रूप मे होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में प्रगति होगी। धर्म कार्य व देवाराधना में रूचि होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल स्थापित करने की चुनौती होगी। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों में उग्रता दे सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भू-जायदाद के मामलों में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। निर्माण कार्यो में हो रही असुविधा की स्थिति जल्द ही समाप्त होगी। अचानक ही कहीं से धन लाभ होगा। शैक्षिक व कार्मिक योग्यताओं को निखारने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सेहत में जोश व उल्लास विकसित होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होना तय है। आय को नियमित करने में कामयाबी हासिल होगी। भवन निर्माण व विक्रय से संबंधित कार्यों में विकास की ओर अग्रसर होगे। संतान पक्ष के उच्च शिक्षा की चिंताएं हो सकती हैं। पूंजी निवेश मे कानूनी अड़चने हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। शत्रु पक्ष आपके बढ़ते हुए सकारात्मक प्रभाव से हैरान व परेशान हो सकता है। उत्पादन व विक्रय के कार्यो में लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक मेहतन करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति उभर सकती है। एकाएक गुस्से से बचें। प्रेम संबंधों मे साथी का रूख तीखा हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आमदनी के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। मात व पितृ पक्ष को आपके कार्यो से प्रसन्नता होगी। आजीविका के क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। धर्म कार्यो के आयोजनों में रूचि जाग्रति होगी। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। विरोधी पक्ष अदालती मामलों में चिंताएं दे सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ख्याल रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
वाहन व भवन के नवीनी करण को प्रमुखता से स्थान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं की आवृत्ति होगी। किया गया निवेश फायदेमंद होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग देने में प्रगति हो सकती है। संतान पक्ष के उन्नति की चिंताएं उभर सकती हैं। उदर विकारों से आंशिक परेशानी हो सकती है। संबंधित पक्षों की उपेक्षा से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment