Saturday 12 September 2015

Daily Predictions


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 सितम्बर 2015

पंचांग 14 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः प्रतिपदा दोपहरः 02.49 तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः उत्तरा फाल्गुनी सायं 04.29 बजे तक, योगः शुभ दोपहर 03.24 तक, करणः बव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कन्या,  राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक
 विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 14 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। प्रगति में आ रही रूकावटों का अंत होगा। आमदनी बढ़ाने में उन्नति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक पहचान का स्तर उच्च होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। अदालती विवादों मे भागदौड़ बढ़ सकती है। सूझबूझ से चलें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व चाहत विकसित होगी। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। कला, साहित्य, शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों मे उन्नति के योग हैं। रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। बशर्तें प्रयासों को मन से जारी रखें। मातृ पक्ष व अचल संम्पत्ति के संदर्भों मे चिंताएं हो सकती हैं। आवश्यक तथ्यों का ध्यान रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भवन व वाहन संदर्भों मे नवीनता का समावेश करने में महती सफलता हासिल होगी। कार्य व क्षमताओं को निखारने के अवसर प्राप्त होगे। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान हासिल होगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर कार्य करने की योग्यता होगी। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। स्वजनों के मध्य हक की लड़ाई छिड सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचल सम्पत्ति के मामलों मे कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। अदालती मामलों में आपका भाग्य प्रबल होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आपके कार्य व प्रबंधन की सराहना होगी। धन निवेश करने मे लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों मे गुप्तांगों की पीड़ाएं उभर सकती हैं। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। भूमि मामलों में किस्मत साथ देगी। उच्च शिक्षा के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के प्रयासों में की गई मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ाने में अभी और समय देना पड़ सकता है। निकट संबंधों में चिंताएं उभर सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब कर सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
दाम्पत्य जीवन में सुख, संतोष व समृद्धि के योग हैं। सामाजिक जीवन में आपकी छबि एक योग्य एवं व्यावहार कुशल गृहस्थी के रूप में उभर सकती हैं। तकनीक, कला, सैन्य, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों मे दक्षता को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सेहत में चुस्ती व फुर्ती कायम होगी। शत्रु पक्ष आपकी छबि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
राजनैतिक नेतृत्व की क्षमताओं मे निखार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपकी भूमिका सराहनीय होगी। अजीविका हेतु किए गए प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है। सेहत संदर्भों मे नरमी के संकेत हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में किस्मत का सितारा बुलंद होगा। किए गए प्रयासों को अनूठी सफलता हाथ लगेगी। आमदनी बढ़ाने में नई ऊॅंचाई हासिल होगी। निजी रिश्तों मे और घनिष्ठता स्थापित होगी। सेहत में आन्तरिक पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय परामर्श लें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
कार्य व व्यायवास के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों को सार्थकता प्राप्त होगी। मातृ पक्ष से धन व स्नेह का लाभ हो सकता है। राजनैतिक जीवन में ख्याति अर्जित करने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। आधुनिक भोग-विलास के साधनों को बढ़ाने हेतु भागदौड़ हो सकती है। संतान पक्ष के प्रगति की चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष जागृत होगा। अनबन की स्थित को समाप्त करने में सफलता के योग हैं। अपनों के मध्य खुशहाली के पल होगे। धर्म लाभ की स्थानीय व लंबी यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त करने हेतु सावधानी अपेक्षित होगी। भवन व वाहन संदर्भों मे विवादों की आशंका है। उचित कार्यवाही अपेक्षित हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी। किए गया प्रयास सफलता के संकेत देगा। सामाजिक जीवन में मान व पदवी का लाभ होगा। आपकी छबि एक नेक इन्शान के रूप् में स्थापित होगी। धन सन्दर्भों  में लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्ययम हो सकता है। रक्त चाप, व आन्तरिक अंगों मे पीड़ाओं की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
पति/पत्नी के मध्य आपसी तालमेल का विकास होगा। मधुरता व चाहत स्थापित होने के योग हैं। सेहत संदर्भों में अनूठी चुस्ती व तंदुरस्ती होगी। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। कार्य व व्यापार में तरक्की हासिल होगी। विदेश व यात्रा मामलों मे चिंताएं उभर सकती हैं। सूझबूझ से चलना लाभप्रद सिद्ध होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment