Friday 25 September 2015

Daily Forecast For You

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26 सितम्बर 2015

पंचांग 26 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः त्रयोदशी सायं 03.43 तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः शतभिषा रात्रिः 11.47 बजे तक, योगः शूल रात्रि 12.53 तक, करणः तैतिल सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कुम्भ राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.15 सूर्यास्तः 6.09 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 26 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
प्रतियोगी परीक्षाओं मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। धन संदर्भों मे पुराने लेन-देन के भुगतानों को चुकाने की सामर्थ होगी। संतान पक्ष के कार्य व व्यावहार अनुकूल होगे। प्रेम संबंधों मे चाहत के अवसर होगे। मातृ पक्ष के मध्य अचानक ही कहा-सुनी हो सकती है। सूझबूझ से चलें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भूमि व भवन के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। निवास स्थान को आधुनिकता से लैंस करने में कामयाबी हासिल होगी। धन लाभ हेतु उत्तम अवसर होगे। सामाजिक जीवन में आपकी पहचान एक योग्य सलाहकार के रूप में उभर सकती है। कला, अनुसंधान, उच्च शिक्षा को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी पक्ष अचानक ही उग्रता दे सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में पहचान का स्तर उच्च होगा। शिक्षण व तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में मान-बड़ाई हासिल होगी। नवीन उद्योग लगाने की गति को तीव्र करने की चुनौती उभर सकती है। सेहत संदर्भों में तनाव की आशंका है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
फिल्म, कला, चिकित्सा व संबंधित कार्यों में प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य लगाव व चाहत उत्पन्न होगी। धन निवेश के मामलों मे लाभ होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। भू-जायदाद के मामलों में विवादों की आशंका है। ऋणों के भुगतान में और समय लग सकता है। धैर्य बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
स्वास्थ्य खिला हुआ व सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। नियमित दिनचर्या का सुन्दर लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक जीवन को उच्च बनाने की तमन्ना पूर्ण होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों मे हक की लड़ाई छिड़ सकती है। कोई निकटवर्ती व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
मातृ पक्ष से स्नेह व मान-सम्मान का लाभ होगा। आपकी छबि सामाजिक जीवन में उज्जवल होगी। आमदनी बढ़ाने के बंद पड़े रास्ते खुलने के योग हैं। पूंजी निवेश मे लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल व चाहत का होगी। शत्रु पक्ष अदालती मामलों के विवादों को बढ़ा सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आमदनी के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में महती प्रगति होगी। प्रेम संबंधों मे निकटता व चाहत होगी। कला, शिक्षा, व साहित्य, तकनीक, चिकित्सा के मामलों मे किस्मत साथ देगी।  किया गया धन निवेश लाभ के संकेत देगा। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को पुनः हवा दे सकते है। सूझबूझ कर चलें। जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भू-भवन के संदर्भों में निश्चित लाभ के योग हैं। निवास स्थान को आधुनिक साधनों से सजाने में रूचि होगी। सामाजिक जीवन में जान-पहचान का दायरा उच्च होगा। धन निवेश के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं। धैर्य व सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को जारी रखें, निश्चित सफलता के योग हैं। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में रूठे हुए साथी को मनाने की प्रक्रिया हो सकती है। धर्म कार्यो में अचानक ही रूकावट को सकती हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आजीविका के संदर्भों मे सफलता के योग विद्यमान हैं। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। जीवन साथी आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्न होगा। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सेहत पहले के मुकाबले अधिक चुस्त व सकारात्मक विचारों से युक्त होगी। धर्म कार्यो में रूझान बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। नवीन वस्त्राभूषणों के खरीद पर रूचि होगी। कार्य व व्यापार में इच्छित लाभ होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवाद उभर सकते हैं। उग्रता से बचना होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान हासिल होगा। आपकी छबि एक कुशल कर्मी के रूप में होगी। क्रीड़ा, चिकित्सा, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में उत्तम प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। लंबी यात्रा में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment