Saturday 5 September 2015

Daily Rashifal For You

               दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 06 सितम्बर 2015

पंचांग 06 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः नवमी रात्रि  02.48 तक, वारः रविवार नक्षत्रः मृगशिरा रात्रिः 12.32 बजे तक, योगः वज्र दोपहर 01.28 तक, करणः तैतिल सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक

विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 06 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत खिली व चुस्त होगी। कार्य व व्यावसाय के संदर्भ में उन्नति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल का विकास होगा। आवास में नूतन सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। निजी संबंधों में तनाव की आशंका है। अचानक ही उग्रता से बचना होगा। लंबी यात्रा में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।
 
वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वैवाहिक जीवन में सुख शांति के योग हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही परिणय सूत्रों मे बंधने के अवसर प्राप्त होगे। शरीर सुगठित व सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। धन निवेश में लाभ होगा। धर्म कार्यो के आयोजन के योग हैं। कार्य व व्यापार के सबंधित क्षेत्रों में विस्तार की चिंताएं हो सकती हैं। भू-जायदाद में अदालती विवादों हो सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में बेहतर प्रगति के योग हैं। माता-पिता को आपके कार्य व्यावहार से प्रसन्नता प्राप्त होगी। नूतन परिधानों की खरीद में रूचि होगी। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबधों में साथी अचानक की उग्रता का रूख कर सकता है।
गुप्तांगों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।


कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वजनों के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। चल रहे विवादों को समाप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक संदर्भों मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रतिष्ठत कम्पनी के साथ नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। तन में पीड़ाओं की आशंका है। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वाहन व भवन के संदर्भों मे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन का स्तर उच्च उठाने मे कामयाबी हासिल होगी। नूतन सुख के साधनों को संग्रहित करने में सफलता के योग हैं। आमदन बढ़ाने में कदम दर कदम प्रगति हासिल होगी। शत्रु पक्ष के मध्य पुनः तनाव गहरा सकते हैं। संबंधित दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों मे मान सम्मान प्राप्त होगा। आजीविका के मामलों मे महती प्रगति होगी। कार्य व व्यावहार प्रशंनीय होगा। आय प्राप्त करने में प्रगति के योग हैं। पुराने लेन-देन का भुगतान करने की क्षमता जाग्रति होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक ही भागदौड़ बढ़ सकती है।
किसी नजदीकी व्याक्ति को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में खुशहाली व मधुरता स्थापित होगी। भू-जायदाद में पिछले प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। राजनैतिक, चिकित्सीय, कला, साहित्य के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। प्रतिष्ठत संस्था के मध्य दीर्धकालिक सेवाओं के समझौते हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है। अचानक उग्र होने से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्र में महती प्रगति होगी। तरक्की के प्रयासों को सफलता हासिल होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय लाभकारी सिद्ध होगे। निजी संबंधों मे निकटता होगी। सेहत में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती है। अपेक्षित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को निश्चित लाभ के योग हैं। निजी, अर्द्धसरकारी, सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। सामाजिक मान-सम्मान मे वृद्धि के योग है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में भागदौड़ हो सकती हैं। प्रेम संदर्भों मे एकाएक तनाव स्थिति हो सकती है। सावधानी रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
पारिवारिक जीवन में सुमत व तालमेल स्थापित होगा। किसी महत्वपूर्ण मामलों के अंतिम निर्णय हो सकते हैं। भू-जायदाद में लाभ प्राप्त करने में सफलता की स्थिति होगी। संतान पक्ष की उन्नति के समाचार प्राप्त होगे। निजी संबंधों में अकस्मात् तनाव की स्थिति हो सकती है। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
व्यापार व सेवा से संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन मे सुख शांति के पल होगे। भवन-वाहन के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूल स्थिति होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। पूंजी संदर्भों के लेन-देन में विवाद हो सकते हैं। तामसी पदार्थों के सेवन हानिप्रद हो सकते हैं यथा संभव दूरी बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची

पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। नूतन साधनों को एकत्रित करने मे सफलता हासिल होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। धन निवेश मे लाभ होगा। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। निजी रिश्तों में अनबन की स्थिति हो सकती है। उग्रता से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

No comments:

Post a Comment