Saturday 12 September 2015

Horoscope For You



पंचांग 13 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अमावस्या दोपहरः 12.11 तक, वारः रविवार, नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी दोपहरः 01.21 बजे तक, योगः साध्य दोपहर 02.20 तक, करणः नाग सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक
 विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 13 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। मनोरंजन के प्रति रूचि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आमदनी बढ़ाने में दिनोंदिन प्रगति होगी। पुत्र/पुत्री के विकास से संतोष होगा। प्रेम संदर्भों में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। कानूनी मामलों के विवादों की चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आजीविका के क्षेत्रों में मनोवांछित लाभ के योग हैं। किए गए प्रयासों का बढि़या असर दिखेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। वाहन सुखों की ओर मजबूती से बढ़ेगे। आपसी रिश्तों में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में मान सम्मान की ओर की ओर दिनों दिन अग्रसर होने के योग हैं। पति/पत्नी के मध्य मधुरता एवं चाहत स्थापित होगी। पूंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। निजी व सरकारी सेवाओं के संबंधित क्षेत्रों में मान व बढ़ाई प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी की आशंका है। उचित खान-खान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपके कार्य व व्यावहारों की सराहना होगी। तकनीक व बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं।  गृहस्थ जीवन में भौतिक सुखों को बढ़ाने में महती प्रगति होगी। अचल सम्पत्ति के मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। आय बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। अचानक की ही लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
रोजगार के साधनों का उत्तम लाभ होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। सेहत मामलों मे स्फूर्ति व समृद्धि के योग हैं। आन्तरिक पीड़ाओं का अंत होगा। जीवन साथी के मध्य निकटत व मधुरता होगी। निवेश व यात्रा के संदर्भो में कशमकश करनी पड़ सकती है। जरूरी पहलुओं की अनदेखी से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। भवन व वाहन संदर्भो की आधुनिकता बनाएं रखने मे रूचि होगी। राजैनैतिक जीवन में वर्चस्व स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यापार के प्रसार की लंबी यात्राएं हो सकती है। एकाएक अधिक धन व्यय का भार बढ़ सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
तकनीक, कला, साहित्य के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की होगी। कार्य क्षमताओं को निखारने में किसी चिरपरचित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन का आँगन खुशियों से परिपूर्ण होगा। विरोधी पक्ष अदालती मामलों में नये विवाद पैदा कर सकते हैं। संबंधित पहलुओं की अनदेखी न करें। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में क्षमताओं का लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का भार बढे़गा। ऋणों के भुगतान करने मे प्रगति होगी। अचानक ही अर्थ लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
मातृ व पितृ पक्ष आपसे प्रसन्न होगा। कार्य व व्यावहार सराहनीय होगा। अजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। धन निवेश के प्रयासों को लाभ होगा। पारिवारिक जीवन मे कुशलता होगी। भूमि व भवन मामलों में खींचातानी हो सकती है। स्वास्थ्य संदर्भो में नरमी के संकेत हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
तकनीक व कृषि उत्पादों के क्रय-विक्रय में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भें में भाग्य प्रबल होगा। पिछले विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों मे निकटता प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। धन मामलों मे चिंताएं हो सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
दाम्पत्य जीवन के आँगन में खुशी के पल होगे। धर्म कार्यो के आयोजनों में रूचि जाग्रति होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। सामाजिक जीवन मे मान व बड़ाई हासिल होगी। पूंजी निवेश मे भाग्य साथ देगा। विदेशी व यात्रा मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। आवश्यक तथ्यों का ध्यान रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यापार का विस्तार होगा। नेतृत्व क्षमताओं का विकास होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। सेहत संदर्भों में रक्त चाप व आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। संबंधित मामलों की अनदेखी से बचें। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment