Sunday 27 September 2015

Daily Horoscope for You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28 सितम्बर 2015

पंचांग 28 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः पूर्णिमा प्रातः 08.21 तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद सायं 05.55 बजे तक, योगः वृद्धि सायं 04.27 तक, करणः बव सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मीन राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक,
सूर्योदयः 6.16 सूर्यास्तः 6.07 बजे।

विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

नोटः आज पूर्णिमा व्रत 08.21 तक। पितृ पक्ष प्रारम्भ। प्रतिपदा का श्राद्ध होगा। ग्रस्तास्त चंद्रग्रहण।  यह ग्रहण 28 सितम्बर 2015 को भाद्रपूर्णिमा को भारत के केवल पश्चिमी गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देगा। ग्रहण काल प्रातः 6 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 57 मिनट तक होगा | सूतक प्रारंभ चन्द्र ग्रहण से 9 घंटे पहले माना जाएगा अर्थात  ग्रहण का सूतक काल दिनाक 27 सितम्बर 2015 के रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से माना जाएगा |

राशिफल 28 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। किए गए प्रयासों का अच्छा असर होगा। कला, चिकित्सा, प्रबंधन,सेवा के क्षेत्रों मे सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन मे मधुरता के योग हैं। आमदनी का स्तर उच्च करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। आज अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। संबंधित पक्षों का ध्यान रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु नए उपायों पर अमल हो सकता है। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च करने में रूचि होगी। किसी ईष्ट मित्र के साथ धर्म लाभ की यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष अचानक ही परेशानी दे सकते हैं। सेहत में आन्तरिक पीड़ाओं की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे उत्साह व उमंग प्राप्त होगा। योग्यताओं व दक्षताओं का पूरा लाभ होगा। जीवन स्तर को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। सेहत में जोश व ताकत भरने हेतु चिर स्थायी नियमों पर अमल हो सकता है। संतान पक्ष व उदर विकारों में चिंताएं हो सकती हैं। विवेक से काम लेना होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वजनों के मध्य मधुरता व चाहत के योग हैं। पिछले मतभेदों को भुलाने मे कामयाबी होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। दीर्घकालिक आमदनी हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। भू- जायदाद के संदर्भों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं। संबंधित पहलुओं को नजर अंदाज न करें। सेहत संदर्भो मे  रक्त, चर्म रोग आदि से परेशानी हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अचल सम्पत्ति के मामलों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की के योग हैं। धन प्राप्ति के साधनों से इच्छित लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों मे नर्मी के आसार हैं। निजी संबंधों में अनबन हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचना लाभप्रद होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
दाम्पत्य जीवन में कुशलता व उन्नति के योग हैं। सेहत संदर्भों मे स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा।  नियमित व्यायाम का क्रम फायदेमंद होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों मे सफलता हेतु और सजगता की आवश्यकता है। बड़ी पूंजी व यात्रा संदर्भों मे विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
राजनैतिक जीवन मे मनोवांछित सफलता के योग हैं। कार्य व व्यावसाय में कामयाबी हासिल होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल व चाहत के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। शिक्षा, कला, व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों व यात्रा मामलों में अचानक ही तनाव की स्थिति हो सकती है। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में आपकी मेहनत सफल होगी। भौतिक सुखों के नवीन साधनों को जुटाने मे रूचि होगी। धर्म कार्यो के आयोजन सफलता पूर्ण होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सरकारी कार्यो व यात्रा संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पक्षों का ध्यान रखें।





धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
भवन व वाहन सुखों को जुटाने में महती सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे मान सम्मान होगा। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्न होगा। पिता से धन लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों मे नरमी की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
रोजगार के प्रयासों को सफलता पाप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। बौद्धिक स्तर को उच्च करने में कामयबी हासिल होगी। बंधु पक्ष के मध्य चाहत व मधुरता के योग हैं। सेहत संदर्भों मे सकारात्क ऊर्जा की वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में चाहत विकसित करने हेतु और समय देना पड़ सकता है। लंबी यात्रा में लापरवाही से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भू-जायदाद के संदर्भों मे आपका पक्ष अधिक सबल होगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता के योग हैं। राजनैतिक पहलुओं को उच्च करने हेतु अभी और समय देना पड़ सकता है। किसी निकट व्यक्ति को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सेहत में जोश व उमंग का संचार होगा। नियमित व्यायाम का उत्तम लाभ होगा। अपनों के मध्य चाहत व लगाव उत्पन्न होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों को बेहतर कामयाबी प्राप्त होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता के योग हैं। शत्रु पक्ष कानूनी विवादों को पुनः उठा सकते हैं। धैर्य व साहस कायम रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment