Saturday 26 September 2015

Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27 सितम्बर 2015

पंचांग 27 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चर्तुदशी सायं 12.07 तक, वारः रविवार, नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद रात्रिः 08.54 बजे तक, योगः अतिगण्ड रात्रि 08.42 तक, करणः वणिज सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.15 सूर्यास्तः 6.08 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज अन्नत चतुर्दशी व्रत है।

राशिफल 27 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आमदनी के स्तर को उच्च करने मे महती प्रगति होगी। संबंधित आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में कामयाबी हासिल होगी। कला,फिल्म,साहित्य, नृत्य,प्रबंधन के क्षेत्रों मे दिनों-दिन तरक्की के योग हैं। ऋणों के भुगतान हेतु और समय देना पड़ सकता है। व्यापार के संयुक्त प्रयासों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि जागृति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। शत्रु पक्ष को मात देने की क्षमता विकसित होगी। पूजीं निवेश में अनूठा लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा व संतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
अपनों के मध्य चाहत व हंसी-खुशी के पल होगे। कार्य व व्यापार में परिश्रम का उत्तम लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजन होगे। सेहत में जोश व उमंग का संचार होगा। निवेश संदर्भों मे लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयत्नों का तीव्र करना होगा। भू-भवन के मामलों में विवादों की आशंका है। सूझबूझ से कोई अंतिम निर्णय लें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आजीविका क्षेत्रों मे इच्छित लाभ होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तीव्र करना होगा। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में कामयाबी होगी। पितृ पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। विवेक व धैर्य से काम लेना होगा। क्रोध हानिप्रद हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
प्रतियोगी क्षेत्रों मे किस्मत साथ देगी। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों मे मान-सम्मान स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्नता होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। जायदाद के संदर्भों में शत्रु पक्ष विवाद पैदा कर सकते हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे उत्साह व उमंग होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अपनों के मध्य मधुरता व चाहत के पल होगे। निवेश संदर्भो मे लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। शत्रु पत्र जायदाद संदर्भों मे कानूनी पेंच फंसा सकते हैं। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
साहित्य कला, संगीत, फिल्म, अध्यापन व प्रबंधन के क्षेत्रों में लाभ होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे साख स्थापित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों मे मध्य निकटता का लाभ होगा। राजनैतिक जीवन में मान-सम्मान स्थापित होगा। निजी संबंधों व यात्रा मामलों मे चिंताएं उभर सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। निजी व सरकारी व अर्द्धसरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल व चाहत के योग हैं। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों मे सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधों के लिहाज आज का दिन अनबन की स्थिति दे सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सामाजिक जीवन में पहचान का स्तर उच्च होगा। आजीविका के क्षेत्रों मे प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता व चाहत के योग हैं। आय के साधनो से इच्छित लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत मामलों मे सुस्ती के योग हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वास्थ्य संदर्भों में चुस्ती व फुर्ती के योग हैं। बौद्धिक स्तर उच्च होगा व सकारात्मक विचारों को उदय होगा। कार्य व व्यावसाय में लाभ प्राप्त करने के प्रयासों को सफलता के योग हैं। स्वजनों के मध्य लगाव उत्पन्न होगा। मातृ पक्ष के मध्य तनावों की आशंका है। प्रेम संबंधों मे उग्रता से बचना होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आय बढ़ाने के प्रयासों को सफलता हासिल होगी। किए गए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। अपनों के मध्य चाहत व लगाव की स्थिति होगी। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में प्रगति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
रोजगार के क्षेत्रों मे प्रयासों को महती सफलता हाथ लगेगी। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। प्रेम संबंधों में लगाव होगा। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। सूझबूझ से चलना लाभमंद होगा। यात्रा संदर्भों में सावधानी अपेक्षित है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment