Tuesday 22 September 2015

Your Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 23 सितम्बर 2015

पंचांग 23 सितम्बर  2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः दशमी रात्रि 12.04 तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा प्रातः 06.19 बजे तक, योगः शोभन दोपहर 02.23 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.13, सूर्यास्तः 6.13 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 23 सितम्बर  2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगा। आधुनिक सुख के साधनों को संग्रहित करने मे रूचि होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल का विकास होगा। प्रेम मामलों मे चिंताएं उभर सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। सामाजिक मामलों के निर्णय में आपके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल हो सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म लाभ के आयोजन होगे। सेहत संदर्भों में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती है। कोई निकटवर्ती व्यक्ति अचानक ही अनबन की स्थित पैदा कर सकता है। उलझने से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
दाम्पत्य जीवन सुन्दर व सुखमय होगा। चाहत व लगाव कायम रखने में रूचि होगी। आपके प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग हैं। कार्य शैली व बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। प्रतियोगी परीक्षा में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। भू-जायदाद के मामलों में तनाव की आशंका है। सूझबूझ कर चलें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसायिक संचालन की योग्यता प्रबल होगी। चिकित्सीय व तकनीक दक्षता का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती प्रगति होगी। तय समय में ऋणों के भुगतान के विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। सावधानी बनाएं रखें।
सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कला, साहित्य, सौदर्य, मनोरंजन के क्षेत्रों में अनुकूलता होगी। किए गए प्रयासों में सफलता हाथ लगेगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। आमदन के क्षेत्रों में इच्छित लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा के समय अजनबी के झांसे में न आएं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। आपकी छवि एक प्रतिभावान व्यक्ति के रूप में होगी। उच्च शिक्षा व भवन निर्माण में लाभ के योग हैं। किया गया निवेश अपेक्षित लाभ के संकेत देगा। संतान पक्ष को परिणय सूत्रों से जोड़ने की चिंताएं हो सकती हैं। कार्य व व्यावसाय के मामलों मे भागदौड़ बढ़ सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आजीविका के क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। सरकारी व निजी इकाइयों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पितृ पक्ष से स्नेह हासिल होगा। अर्थ लाभ हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। स्वजनों के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। उग्रता से बचें, प्रेम संबंधों में साथी का मिजाज गर्म हो सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
गृहस्थ जीवन में आमोद-प्रमोद के साधनों में महती प्रगति होगी। भू-जायदाद के मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक प्रबल होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को उनकी भाषा में समझाने की ताकत विकसित होगी। प्रेम संदर्भो में चाहत व निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्वास्थ्य खिला हुआ व स्फूर्ति से युक्त होगा। चर्म रोग, सिरो रोग, व नेत्र विकारों में राहत होगी। आजीविका हेतु किए गए प्रयासो का उत्तम लाभ होगा। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म लाभ के कार्य आयोजित होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य चाहत होगी। शत्रु पक्ष अदालती मामलों में तनाव दे सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भूमि व भवन के मामलों मे इच्छित प्रगति के योग हैं। क्रीड़ा व तकनीक के क्षेत्रों मे नई जिज्ञासाएं होगी। किसी उच्च प्रतिष्ठत व्यक्ति की निकटता का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। आय के साधनों से अधिक लाभ हेतु चिंताएं हो सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखे।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
तकनीक, कला, साहित्य, चिकित्सा के संदर्भों में भाग्य साथ देगा। आपकी विन्रमता व सहनशीलता का आदर होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि के योग हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो प्रणय संबंधों मे बंधने की बेला होगी। कार्य व व्यावसाय के मामलों मे लंबी यात्रा के योग हैं। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित प्रगति होगी। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों मे निर्णय लेने की क्षमता होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व लगाव होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग हैं। धर्म कार्यों के सफल आयोजन होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तनाव न हो, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, यात्रा संदर्भों मे सावधानी अपेक्षित होगी।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment